सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा का फैन हुआ उनसे नाराज, कहा- अब उन्हें फिनाले में नहीं देखना चाहता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 13 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra fan upset with his performance in bb house says i  don't want to see him in finale
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 अपना दसवां हफ्ता पूरा कर चुका है। ऐसे में घरवालों के कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई अपनी तरफ से बेहतरीन खेलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन दर्शकों को घरवालों का गेम न तो समझ आ रहा है और न ही रास आ रहा है। हालांकि जब जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज और करण कुंद्रा जैसे सितारों की घर में एंट्री हुई थी तो दर्शक काफी उत्सुक थे। खासकर पहले ही हफ्ते में करण ने जिस तरह से अपना दिमाग लगाया था उससे दर्शकों को काफी उम्मीद थी।



करण ने फैंस की उम्मीद पर फेरा पानी

हालांकि पहले और दूसरे हफ्ते अपनी जबरदस्त गेम के लिए सभी से प्यार बटोरने वाले करण कुंद्रा ने दसवें हफ्ते में आते-आते अपने चाहने वालों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जहां सितारों से लेकर फराह खान और हर फैन करण के अंदर बिग बॉस 15 के विजेता को देखता था तो अब दर्शकों की बल्कि उनके अपने चाहने वालों की राय भी उनके गेम को लेकर बदल चुकी है।

Trending Videos
bigg boss 15 karan kundrra fan upset with his performance in bb house says i  don't want to see him in finale
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण के फैन ने की उनसे शिकायत

सलमान खान ने करण को उनके गेम का आईना दिखाते हुए कहा कि उनके खुद के प्रशंसक जो उनसे प्यार करते थे अब उनकी राय उनकी गेम के लिए क्या है वो खुद ही सुन लें। जिसके बाद उनके फैन का एक वीडियो प्ले हुआ और उनके फैन ने करण के गेम पर अपनी नाराजगी जाहिर की और साथ ही कहा अब वो उन्हें फिनाले में नहीं देखा चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra fan upset with his performance in bb house says i  don't want to see him in finale
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

ये थे करण के फैन के बोल

करण कुंद्रा के एक फैन ने कहा, ‘वैसे तो मैं चाहता था कि करण कुंद्रा जी जरूर फाइनल में आएं, लेकिन जिस तरह से वो अपने व्यक्तित्व को छुपा रहे हैं। अब तक अपने गेम को सामने नहीं लाए हैं, इसलिए मैं उन्हें फाइनल में नहीं देखना चाहता। पहले मैं उन्हें अपना समर्थन देता था क्योंकि मुझे लगता था वो बहुत अच्छा खेलेंगे, लेकिन वो फेक ही खेल रहे हैं, जो मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं है।

bigg boss 15 karan kundrra fan upset with his performance in bb house says i  don't want to see him in finale
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ने फैंस से पूछा था ये सवाल

दरअसल बिग बॉस 15 के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए सभी सदस्यों के फैंस को अपनी-अपनी दिल की बात रखने का मौका दिया। बिग बॉस ने फैंस से ये पूछा कि घर में कौन सा सदस्य है जो बिग बॉस के फिनाले में पहुंचने के काबिल नहीं है। सलमान खान ने बताया कि हमें ये फीड बैक आया है। ये आपके फैन हुआ करते थे अब आपसे नाराज हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra fan upset with his performance in bb house says i  don't want to see him in finale
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण के गेम पर सितारों ने भी उठाए सवाल

पहले हफ्ते में करण का गेम पसंद करने वाले कई सितारों ने घर में एंट्री लेते ही करण कुंद्रा के गेम को लेकर सवाल उठाए। इसी के साथ उनके जो करीबी दोस्त घर में आए उन्होंने भी करण को अपने तेजस्वी के साथ रिश्ते को परे रखकर गेम पर फोकस करने की सलाह दी। हालांकि करण ने हमेशा ये कहा कि वो उनकी बात को समझेंगे, लेकिन हर हफ्ते के साथ उनका गेम और अधिक वीक हो गया।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed