बिग बॉस के सातवें हफ्ते में घर में रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। घर अब दो भागो में बट चुका है। जहां अब वीआईपी मेंबर्स और नॉन वीआईपी मेंबर्स हैं। लेकिन अब वीआईपी मेंबर्स बने तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, उमर रियाज, विशाल कोटियन और निशांत भट्ट के रिश्तों में भी दरार पड़ती हुई नजर आ रही है। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट जो एक-दूसरे के शुरुआत से ही करीबी दोस्त थे अब एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं। दरअसल निशांत भट्ट ने कहा कि वो वीआईपी लोगों की झुंड मानसिकता का पालन नहीं कर सकते।
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश के लिए करण कुंद्रा ने लगाई निशांत भट्ट की क्लास, कहा- अपनी हद पार की तो...
किचन में हुई निशांत और तेजस्वी की लड़ाई
दरअसल तेजस्वी और निशांत के बीच किचन को लेकर काफी बहसबाजी हुई। इन दोनों के झगड़े की शुरुआत तब हुई जब निशांत भट्ट ने तेजस्वी प्रकाश को उनके लिए चाय लाने का ऑर्डर दिया। जिसकी वजह से निशांत और उनके बीच काफी बहसबाजी हो गई। निशांत की बात से तेजस्वी इतना ज्यादा दुखी हुईं कि उनकी आंखों से आंसू निकल गए और वो बाथरूम में जाकर रोने लगे।
करण ने निशांत को सुनाई खरी-खोटी
तेजस्वी के बाहर आने के बाद करण कुंद्रा ने उन्हें चुप करवाया। तेजस्वी को रोते हुए देखकर करण कुंद्रा सीधा निशांत भट्ट के पास गए और उन्हें कहा कि उनका तेजस्वी के साथ व्यवहार बिलकुल भी सही नहीं था। करण ने कहा तेजस्वी प्रकाश बच्ची हैं और उस तरह का व्यवहार उन्हें बहुत ज्यादा अफेक्ट किया है। इसी के साथ करण ने निशांत को कहा कि उन्हें भी तेजस्वी से माफी मांगनी चाहिए।
करण ने कहा तेजस्वी को रोते हुए नहीं देख सकता
करण कुंद्रा ने बड़े ही प्यार से निशांत भट्ट को कहा कि वो तेजस्वी को इस तरह उदास देखकर काफी दुखी हैं। कुछ दिनों से करण कुंद्रा घर में काफी खोए-खोए से नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही करण काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने अपने कुछ उन दिनों को याद किया जहां वो डरे सहमें से रहते थे। करण ने निशांत को ये भी समझाया कि वो गेम के चक्कर में दोस्ती खराब न करें।
निशांत भट्ट से पहले भी हो चुकी है लड़ाई
बिग बॉस के घर में ऐसा पहली बार नहीं है जब करण कुंद्रा और निशांत भट्ट का आपस में मतभेद हो चुका है। दोनों की दोस्ती लगभग खत्म हो चुकी थी। निशांत ने करण पर ये भी आरोप लगाया था कि गेम के लिए करण अपने दोस्तों का साथ भी छोड़ सकते हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा।