फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वीआईपी सदस्यों को बिग बॉस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नॉर्मल घरवालों को नचाएंगे उंगली पर

Tue, 16 Nov 2021 01:44 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 16 Nov 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra tejasswi prakash umar riaz and other vip members will have full control on bb house know all details
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस के घर का माहौल अब पूरी तरह से बदल चुका है, क्योंकि बिग बॉस ने घरवालों को अब दो हिस्सों में बांट दिया है। एक तरफ घर के पांच वीआईपी सदस्य हैं, जिनमें उमर रियाज, करण कुंद्रा, विशाल कोटियन, निशांत भट्ट और तेजस्वी प्रकाश शामिल हैं। ये पांचों कंटेस्टेंट्स सीधा फिनाले रेस में पहुंच चुके हैं तो वहीं अन्य घरवाले अब तक असुरक्षित हैं और फिनाले रेस से पूरी तरह से बाहर हैं। अब बिग बॉस ने वीआईपी घरवालों के हाथ में एक और ऐसी पावर दे दी है जिससे घर में रह रहे अन्य सदस्य पूरी तरह से परेशान हो गए।



अब नहीं बनेगा कोई कप्तान

बिग बॉस के घर में जहां उमर रियाज का बतौर कप्तान कार्यकाल खत्म हुआ तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर से बिग बॉस ऐसा ट्विस्ट लाए जिससे अन्य घरवाले बिलकुल हैरान रह गए। दरअसल बिग बॉस ने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी मेम्बर बनना घरवालों के लिए कितना महत्वपूर्ण है ये बिग बॉस ने पहले ही बताया है। इस हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को ये कहकर चौंका दिया कि अब घर में कोई भी कप्तान नहीं बनेगा।

bigg boss 15 karan kundrra tejasswi prakash umar riaz and other vip members will have full control on bb house know all details
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

वीआईपी मेंबर्स का होगा घर में राज

बिग बॉस ने सभी घरवालों के सामने ये घोषणा की कि अब घर में एक नहीं बल्कि पांच सदस्यों का राज होगा, यानी कि घर में वो लोग राज करेंगे जिन्होंने वीआईपी टिकट हासिल करके फिनाले में अपनी जगह बनाई है। इतना ही नहीं बिग बॉस ने वीआईपी मेंबर्स के हाथ में ही घर चलाने की बड़ी जिम्मेदारी दी और खुद कोई काम न करने का फरमान सुनाया।

bigg boss 15 karan kundrra tejasswi prakash umar riaz and other vip members will have full control on bb house know all details
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

घरवालों को बांटी ड्यूटी

बिग बॉस ने वीआईपी मेंबर्स तेजस्वी, करण, उमर रियाज, विशाल कोटियन और निशांत भट्ट से घर के अन्य सदस्यों के बीच ड्यूटी बांटने के लिए कहा और घर में कौन सा सदस्य कौन सी ड्यूटी करेगा ये उन्हें बिग बॉस द्वारा दिए गए बोर्ड पर लिखना था। वीआईपी सदस्यों ने जहां प्रतीक और नेहा को क्लीनिंग की ड्यूटी दी तो वहीं दूसरी तरफ जय को बाथरूम की ड्यूटी दी और राजीव और सिंबा को खाना बनाने की ड्यूटी पर लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra tejasswi prakash umar riaz and other vip members will have full control on bb house know all details
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से हुआ घर में झगड़ा

हालांकि सभी घरवाले अपनी ड्यूटी करने के लिए तो राजी हो गए, लेकिन सभी ने वीआईपी मेंबर्स के निजी बर्तन धुलने से साफ इनकार कर दिया। नेहा ने कहा कि वो दंड ले लेंगी लेकिन निजी बर्तन नहीं धुलेंगी तो वहीं प्रतीक ने कहा कि अगर उन्हें निजी काम करने के लिए कहा गया तो वो वीआईपी की कोई भी बात नहीं मानेंगे। जय भी वीआईपी मेंबर्स की बात से असहमत नजर आए।

विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra tejasswi prakash umar riaz and other vip members will have full control on bb house know all details
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी नहीं बनीं हिस्सा

बिग बॉस ने जब इस बात की घोषणा कि तो शमिता शेट्टी इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थीं। दरअसल शमिता की थोड़ी तबीयत खराब होने के चलते बिग बॉस द्वारा उन्हें उनके इलाज के लिए घर से बाहर भेजा गया। लेकिन इसके साथ ही उन्हें ये निर्देश दिए गए कि वो बाहर किसी से भी बातचीत नहीं करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed