फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शो में पहुंचे कार्तिक आर्यन ने रिपोर्टर बन की घर की लाइव रिर्पोटिंग, सलमान खान ने ऐसे की खिंचाई

Sun, 14 Nov 2021 01:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Kartik Aryan reached the show and became a reporter did live reporting of the house Salman Khan pulled up like this
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस- 15 जल्द ही अपना छठवां हफ्ता पूरा करने वाला है। शो के इस सीजन के पहले दिन से ही लोगों को भरपूर ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहा है। पहले ही एपिसोड से इस शो में विवाद देखने को मिले। इसी क्रम में शो में बीते हफ्ते कई लड़ाई- झगड़े और विवाद देखने को मिले। बीते हफ्ते घर में हुए बवाल के बाद बारी आई शो के होस्ट सलमान खान से मिलने की। वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान बीते हफ्ते हुए कारनामों को लेकर घरवालों की क्लास लगाते नजर आते हैं। 

वहीं, शो में डांट फटकार के बाद दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिला। दरअसल, शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में इस बार बतौर मेहमान नजर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिन आर्यन। शो में पहुंचे एक्टर ने ना सिर्फ शो के होस्ट के साथ जमकर मस्ती की। जबकि घरवालों से एक मजेदार टास्क भी कराया। 

Bigg Boss 15: Kartik Aryan reached the show and became a reporter did live reporting of the house Salman Khan pulled up like this
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अभिनेता ने शो में बड़े ही नाटकीय ढ़ंग से एंट्री ली। उन्होंने घर में पीछे बनी गलियों से होते हुए मंच तक का सफर पूरा। इस दौरान उन्होंने मंच पर पहुंचने से पहले बिग बॉस के घर की लाइव रिपोर्टिंग भी की। लाइव कवरेज के बाद सलमान खान के पास पहुंचे कार्तिक ने खूब मस्ती की। 

Bigg Boss 15: Kartik Aryan reached the show and became a reporter did live reporting of the house Salman Khan pulled up like this
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मंच पर पहुंचे कार्तिक से सलमान खान ने कहा कि आपने अभी बिग बॉस के घर की लाइव रिपोर्टिंग की। ऐसे में अब मैं आपका एक टेस्ट लूंगा। सलमान ने उन्हें बताया कि टास्क के तौर पर वह तीन- तीन स्टेंटमेंट बोलेंगे। इसके बाद कार्तिक को उन स्टेंटमेंट्स में से सही स्टेटमेंट को चुनना था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Kartik Aryan reached the show and became a reporter did live reporting of the house Salman Khan pulled up like this
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टास्क शुरू करते हुए सलमान ने कार्तिक आर्यन से कई सारे मजेदार स्टेटमेंट्स बोलें। इसी के तहत सलमान आर्यन से पूछते हैं कि अगर मैं एक्टर नहीं होता तो क्या होता। इस पर कार्तिक कोई जवाब नहीं दे पाते हैं। जिसके बाद सलमान कहते है कि अगर मैं एक्टर नहीं होता तो तुम एक डायरेक्टर के साथ काम कर रहे होते।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Kartik Aryan reached the show and became a reporter did live reporting of the house Salman Khan pulled up like this
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

वहीं, सलमान के साथ मस्ती के बाद कार्तिक घर के अंदर सदस्यों से मिलने पहुंचे। इस दौरान घर पहुंचकर कार्तिक आर्यन घरवालों को एक दिलचस्प टास्क करने को देते हैं। इस टास्क के तहत घरवालों को बताना था कि किस सदस्य की टीआरपी गिरी है और किसी टीआरपी में बढ़त देखते को मिल रही। इस टास्क के बाद निशांत,तेजस्वी और उमर घर के टॉप 3 हाइएस्ट टीआरपी वाले सदस्य बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed