{"_id":"61a1e2b08755ae3b1b68a3f9","slug":"bigg-boss-15-latest-update-rakhi-sawant-and-ritesh-love-story-disclosed-before-rashmi-desai-devoleena-and-all","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss: राखी सांवत से वॉट्सएप पर हुई थी रितेश की मुलाकात, पहला मेसेज देखते ही एक्ट्रेस ने कर दिया था ब्लॉक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss: राखी सांवत से वॉट्सएप पर हुई थी रितेश की मुलाकात, पहला मेसेज देखते ही एक्ट्रेस ने कर दिया था ब्लॉक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत-रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुर्खियों से गहरा नाता रखने वाली राखी सावंत बिग बॉस 15 के घर में एंट्री लेने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। लंबे समय तक अपने पति को कैमरा की नजरों से छुपा कर रखने वाली राखी इस बार भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इस बार तो राखी के साथ उनके पति रितेश भी बिग बॉस के घर आए हैं। फैंस भी बेहद उत्साहित होकर स्क्रीन पर राखी और रितेश की केमिस्ट्री देख रहे हैं।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए राखी के पति रितेश ने घर में आते ही कई तरह के खुलासे किए हैं जिन्हें जानकर फैंस भी हैरान हैं। रितेश ने जब सभी को बताया कि उनकी राखी से पहली मुलाकात कैसे हुई थी, तो सब लोग आश्चर्य में पड़ गए कि ऐसा कैसे हो सकता है।
3 of 5
राखी सावंत-रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले राखी को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजा था। इसपर राखी ने पहले तो उन्हें ब्लॉक कर दिया लेकिन बाद में रिप्लाई आया था जिसके बाद से दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों एक दूसरे के क्लोज आने लगे। इसके बाद उन्होंने 2019 में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी स्क्रीन पर अक्सर ही रितेश के बारे में बातें करती थीं। वो अपने पति की तारीफ भी करती थीं लेकिन कभी उनकी पहचान उजागर नहीं करतीं। ऐसे में कुछ लोगों को तो यह शक होने लगा था कि राखी ने वाकई शादी की भी है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से बतौर वीआईपी गेस्ट रितेश की एंट्री होने के बाद राखी की शादी पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर ताला लग गया है। रितेश के साथ ही घर में राखी सावंत, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य ने भी बतौर वीआईपी गेस्ट एंट्री की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।