सब्सक्राइब करें

KBC 13: एक बॉक्सर ने घूंसा मारकर फाड़ दी थी जॉन अब्राहम की छाती, बातें सुनकर दंग रह गए अमिताभ बच्चन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Nov 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
KBC 13 john abraham revealed a boxer ripped his chest apart see amitabh bachcha reaction
जॉन अब्राहम, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

टीवी का मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में अब तक कई खिलाड़ियों को लाखों करोड़ों रुपये जीतने का मौका मिला है तो वहीं शानदार शुक्रवार में खास मेहमानों के आने से यह शो और भी दिलचस्प बन जाता है। शो में अभी तक हेमा मालिनी, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, फराह खान, राजकुमार राव जैसे कई सितारे आ चुके हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम भी दिव्या खोसला कुमार संग केबीसी में पहुंचे।



जॉन ने सुनाया पुराने दिनों का किस्सा

जॉन और दिव्या फिल्म सत्यमेव जयते 2 के प्रमोशन के लिए केबीसी में पहुंचे थे। इस दौरान जॉन और अमिताभ के बीच काफी दिलचस्प बातें भी हुईं। कुछ मौके पर माहौल भावुक हो गया तो काफी हंसी ठिठोली भी हुई। हालांकि एक वाक्या ऐसा भी हुआ जब जॉन ने अपने कॉलेज के दिनों की एक बात बताकर अमिताभ बच्चन को एक दम हैरान कर दिया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Trending Videos
KBC 13 john abraham revealed a boxer ripped his chest apart see amitabh bachcha reaction
केबीसी के सेट पर सत्यमेव जयते 2 की टीम
वीडियो में दिख रहा है कि जॉन अमिताभ बच्चन को बताया कि कॉलेज के दिनों में उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे और वह ताक्वांडो का अभ्यास किया करते थे। ज्यादा पैसे कमाने के लिए जॉन थाईलैंड गए थे और एक बॉक्सिंग मैच के दौरान एक बॉक्सर ने उनकी छाती पर ऐसा वार किया था कि छाती ही फट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 john abraham revealed a boxer ripped his chest apart see amitabh bachcha reaction
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जॉन ने कहा कि, 'कॉलेज में मैं ताक्वांडो करता था। इसके बाद मैं पैसे जमाकर के थाईलैंड गया और ये मुए थाई जो कि मार्शल आर्ट का एक फ्री फार्म होता है उसमें किक बॉक्सिंग करता था। उसमें इनविटेशन राउंड होते थे जिसमें पैसे कमाने के लिए मैं ऐसा करता था'।

KBC 13 john abraham revealed a boxer ripped his chest apart see amitabh bachcha reaction
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

इसके बाद जॉन ने शर्ट के बटन खोले और दिखाते हुए कहा कि, 'एक बॉक्सर ने मुझे चेस्ट पर किक किया और यह पूरा फट गया था। उन्हें ऐसे देखकर अमिताभ बच्चन काफी हैरान रह गए'।इसके अलावा शो में जॉन ने फिल्म ‘धूम’ का एक किस्सा भी साझा किया था, जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए थे। 

विज्ञापन
KBC 13 john abraham revealed a boxer ripped his chest apart see amitabh bachcha reaction
केबीसी 13ः अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

जॉन अमिताभ से कहते हैं, ‘एक बार ‘धूम’ की रिलीज के बाद मैं आपके घर अपनी बाइक पर आया था तब आपने मुझे कहा था कि आप अभिषेक को इसके लिए बढ़ावा मत देना। इसके बाद जब अभिषेक नीचे आते हैं, तब आप उन्हें देखकर मेरी बाइक की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि बहुत अच्छी है।’जॉन की ये बात सुनकर वहां हर कोई हंसने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed