बिग बॉस 15 में फाइनली नए वीआईपी सदस्यों की एंट्री हो चुकी है। एक तरफ जहां घरवाले दर्शकों का दिल जीतने में अब तक कुछ खास सफल नहीं हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस हफ्ते घर में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां रश्मि देसाई, राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी घर में नए वीआईपी सदस्य बनकर आए हैं। तो वहीं तेजस्वी अपनी खास दोस्त रश्मि देसाई से अपने और करण के रिश्ते के बारे में बातचीत करती हुई नजर आईं।
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश की मां को नहीं पसंद आ रहा करण कुंद्रा के साथ उनका रिश्ता, रश्मि देसाई ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं पसंद आ रहा करण-तेजस्वी का रिश्ता
तेजस्वी ने जब पूछा कि उनकी मां को उन्हें बिग बॉस के घर में देखकर कैसा लग रहा है तो रश्मि देसाई ने कहा कि उन्हें तेरा गेम तो काफी पसंद आ रहा है। लेकिन करण के साथ तेरा ये जो है वो उसे लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं। हालांकि मुझे तुम दोनों की जोड़ी पसंद है, लेकिन वो माता-पिता हैं इसलिए उन्हें चिंता होती है। ये सुनने के बाद तेजस्वी थोड़ा चिंतित हो गईं।
रश्मि ने करण को सुनाई खरी-खोटी
रश्मि देसाई करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों के ही काफी करीब हैं। ऐसे में जब करण कुंद्रा ने रश्मि देसाई से अपने गेम के बारे में पूछा तो रश्मि ने कहा, ‘तेजस्वी बार-बार तुझे चीजें समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन तू उसे उल्टा चिल्लाते हुए सभी चीजें खराब कर देता है। वो समझ रही है गेम को, लेकिन बार-बार तुम उसे खराब कर दे रहे हो।
रश्मि ने कहा तुम कुछ नहीं कर रहे हो
रश्मि देसाई ने कहा लेकिन सच कहूं तो साथ में रहकर भी एक-दूसरे के निर्णय का आदर हो सकता है। लेकिन तुम दोनों कुछ नहीं कर रहे हो। रश्मि ने कहा मैंने लास्ट टाइम तुम्हें आकर बोला था कि ज्यादा दिमाग मत चलाओ तुमने मेरी बात को इतना सीरियस ले लिया कि दिमाग उल्टी जगह ही चलाने लगे हो दोनों।
तेजस्वी के समर्थन में उतरीं रश्मि
रश्मि देसाई ने करण को कहा कि वो किसी के पास जाकर रोती नहीं है। वो तेरे पास ही आती है बात तेरे से करती है और रोती भी तेरे ही सामने है। लेकिन तेरा जब उससे झगड़ा होता है तो तू शमिता के पास जाकर बोलता है। जैसे तू उस पर हक जताता है तो उसकी बातें भी उसी को बोल। क्योंकि ये मेरे दिल के करीब है और ये मुझे देखकर बिलकुल अच्छा नहीं लगता है।