सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वीआईपी मेंबर्स के आने से नाखुश दिखीं शमिता शेट्टी, राखी सावंत ने यूं उड़ाया मजाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 27 Nov 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty looks unhappy to see vip members rashmi desai and rakhi sawant says feel like i am trapped
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में इस हफ्ते काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों को देखने को मिले। सिंबा नागपाल के बाद जहां एक तरफ बिग बॉस के घर से जय भानुशाली, नेहा भसीन और विशाल कोटियन बेघर हो गए तो वहीं अब घर में वीआईपी मेंबर्स एंट्री हो चुकी है। घर में वीआईपी मेंबर्स रश्मि देसाई, देवोलीना और राखी सावंत के आने के बाद जहां घर का माहौल काफी खुशनुमा हो गया तो वहीं शमिता शेट्टी घर में इन वीआईपी सदस्यों को देखने के बाद खुश नजर नहीं आईं।



खोई-खोई दिखीं शमिता शेट्टी

एक तरफ जहां घर में सब लोग इन मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ शमिता शेट्टी घर में खुद को काफी अकेला महसूस कर रही हैं। दरअसल शमिता का सपोर्ट सिस्टम बनकर घर में आए राकेश बापट पहले ही तबीयत खराब होने की वजह से शो से बाहर चले गए तो वहीं इस हफ्ते उनकी सबसे खास दोस्त नेहा भसीन भी घर से बेघर हो गईं। विशाल कोटियन के जाने से उनकी अन्ना और अक्का की जोड़ी भी टूट गई।

Trending Videos
bigg boss 15 shamita shetty looks unhappy to see vip members rashmi desai and rakhi sawant says feel like i am trapped
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता ने वीआईपी को लेकर कही ये बात

शमिता शेट्टी तेजस्वी और निशांत से वीआईपी कंटेस्टेंट्स को लेकर बातचीत करती हुई नजर आईं। शमिता ने कहा, ‘मैंने इससे पहले उनको देखा नहीं है कि वो स्वभाव के झगड़ालू हैं या क्या हैं। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने शमिता को समझाया कि वो दोनों ही स्वभाव के काफी अच्छे हैं। शमिता ने कहा कि अगर मुझे उन्होंने कुछ कहा तो मैं सुना दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty looks unhappy to see vip members rashmi desai and rakhi sawant says feel like i am trapped
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता ने कहा मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा

तेजस्वी और राजीव से किचन में बातचीत करते हुए शमिता ने कहा, ‘ये क्या है, मुझे नहीं पता मुझे कैसा महसूस हो रहा है। जिसके बाद तेजस्वी ने शमिता को समझाते हुए कहा कि अगर आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा तो मैं हूं आपके पास। जिसके बाद राजीव ने भी शमिता का हौसला बढ़ाया और कहा कि आप मेरी बहन हो और मैं हमेशा आपके साथ हूं।

bigg boss 15 shamita shetty looks unhappy to see vip members rashmi desai and rakhi sawant says feel like i am trapped
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता ने कहा ऐसा लग रहा है फंस गई हूं

शमिता शेट्टी ने निशांत भट्ट से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगता है मैं फंस गईं हूं। उन्होंने कहा मैं लड़-लड़कर अब थक गई हूं। लगातार मुझे जज किया जा रहा है ये कहा जा रहा है कि मैं कंट्रोल करती हूं। शमिता ने कहा नेगेटिव के साथ मेरे अंदर कुछ पॉजिटिव भी है। लेकिन मैं थक गई हूं। जिसके बाद निशांत ने शमिता को समझाया और कहा कि भले ही दो लोग चले गए हैं पर हम दो अब भी आपके साथ हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty looks unhappy to see vip members rashmi desai and rakhi sawant says feel like i am trapped
राखी सावंत-रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने उड़ाया मजाक

राखी सावंत और उनके पति रितेश शमिता शेट्टी के व्यवहार से थोड़ा अचंभित हुए। जिसके बाद रितेश राखी से ये कहते हुए नजर आए कि शमिता काफी शांत हैं। राखी ने कहा कि हां आज वो शांत है, लेकिन कल से वो फिर से अपनी वही इंग्लिश झाड़ती हुई नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed