बिग बॉस 15 अपने आठवें हफ्ते में हैं। जंगलवासी बनकर अपनी शुरुआत करने वाले अब सभी घरवाले घर के अंदर तो रह रहे हैं, लेकिन वो सभी अधिकारों से वंचित हैं। एक तरफ जहां सभी घरवालो को दर्शकों का एंटरटेन करने के लिए वीकेंड के वार में कई बार फटकार पड़ी तो वहीं राजीव अदातिया जबसे घर में आए हैं उन्हें घर का सबसे बड़ा एंटरटेनर माना जाता है। हालांकि जहां उमर के साथ राजीव की दोस्ती हर दिन के साथ अच्छी हो रही है, तो वहीं निशांत को राजीव द्वारा किया गया मजाक बिलकुल रास नहीं आया।
Bigg Boss 15: राजीव की इस मस्ती से नाराज हुए घरवाले, बहन शमिता शेट्टी ने भी नहीं दिया साथ
शमिता भी राजीव पर हुईं गुस्सा
राजीव की बहन शमिता शेट्टी को भी अपने भाई की ये हरकत बिलकुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने राजीव पर गुस्सा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत ना करें जब कोई सो रहा है तो। तुम हमेशा जब भी कोई सोता है तो ऐसी ही हरकत करते हो कान के पास आकर चिल्ला रहे हो। ये चीज बिलकुल भी सही नहीं है।
निशांत ने कहा मुंह तोड़ दूंगा
निशांत को राजीव की इस हरकत पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने राजीव को कहा कि आगे से ऐसा मेरे साथ मत करना वरना मैं मुंह तोड़ दूंगा। जिसके बाद उनमें बहस हो गई। निशांत ने कहा मैं सो रहा था और जिस तरह की तुमने हरकत की उससे मेरी हार्टबीट बढ़ गई। ऐसा मजाक अगर मैं तुम्हारे साथ करूंगा तो फिर वो बुली और पता नहीं किस स्तर पर जाएगी।
घरवाले हुए खिलाफ
राजीव के ऐसा करने के बाद जहां उमर ने राजीव का साथ दिया तो वहीं अन्य घरवाले राजीव की इस हरकत से काफी नाराज हुए और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। शमिता ने जहां अपने ही भाई की क्लास लगा दी। तो वही तेजस्वी भी निशांत के समर्थन में खड़ी हो गईं। करण कुंद्रा ने भी राजीव को कहा कि अगर उसे तेरा मजाक पसंद नहीं है तो तू मत कर।
शमिता और उमर के बीच हुई बहस
राजीव पर जिस तरह से सभी घरवाले भड़के उसे लेकर उमर रियाज थोड़ा गुस्सा हो गए। उमर ने कहा मजाक किया तो किया अब सभी घरवाले उस पर चढ़ रहे हैं। जिसके बाद शमिता ने उमर पर गुस्सा करते हुए कहा कि वो मेरा भाई है अगर उसने कुछ गलत किया है तो मैं उसे बोलूंगी, क्योंकि मैं उसकी बहन हूं और उसे सही करना मेरा हक है। जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई।