{"_id":"61ec5de2cef7013a635f91ce","slug":"bigg-boss-15-mithun-da-dances-on-famous-songs-with-salman-khan-bharti-and-harsh-give-this-fun-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: मिथुन दा ने सलमान खान संग मशहूर गानों पर लगाए ठुमके, भारती और हर्ष ने कराया ये मजेदार टास्क","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: मिथुन दा ने सलमान खान संग मशहूर गानों पर लगाए ठुमके, भारती और हर्ष ने कराया ये मजेदार टास्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:11 AM IST
सार
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वेम सीजन का फिनाले अब बेहद नजदीक है। ऐसे में शो के सभी कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार मुकाबला जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
Link Copied
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वेम सीजन का फिनाले अब बेहद नजदीक है। ऐसे में शो के सभी कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार मुकाबला जारी है। वहीं इस हफ्ते प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर मंच पर एक खास मेहमान के साथ शो को होस्ट करने पहुंचे। कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते बतौर मेहमान नजर आए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया। दरअसल, यह सभी अपने आने वाले शो हुनरबाज के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचे। इस शो की वजह से ही शनिवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड भी नए समय पर प्रसारित किया गया।
शो में आए सभी मेहमानों के साथ सलमान खान ने जमकर मस्ती की। इसके अलावा सलमान खान की इस दौरान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ खूबसूरत बॉन्डिंग भी देखने को मिली। शो की शुरुआत होते ही सलमान खान ने मिथुन दा के साथ एक डांस परफॉर्मेंस दी थी। इतना ही नहीं शो में पहुंचे भारती और हर्ष ने अभिनेता सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती को कई मजेदार टास्क कभी करने को दिए।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
भारती ने सबसे पहले सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती को एक्सप्रेशंस का एक टास्क करने को दिया। इस टास्क के तहत भारती ने दोनों ही अभिनेताओं को दिए गए अलग-अलग हालातों के मुताबिक एक्सप्रेशन देने को कहा। टास्क को करते हुए मिथुन चक्रवर्ती और सलमान खान दूर खड़ी लड़की को पटाने के लिए मजेदार एक्सप्रेशन देते नजर आए। जबकि शोक की मेकर्स द्वारा फीस ना मिलने पर नाराजगी जताते हुए अपने एक्सप्रेशन देते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद भारती ने दोनों को एक और मजेदार टास्क करने को दिया। इस टास्क के तहत बारी-बारी से दोनों अभिनेताओं को अपने कान में हेडफोन लगाना था ताकि उन्हें कुछ सुनाई ना दे। वहीं दूसरे अभिनेता को प्ले होने वाले गाने का स्टेप करना था। इस दौरान हेडफोन लगाए अभिनेता को उस गाने का नाम पहचानना था।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
टास्क को करते हुए सबसे पहले मिथुन चक्रवर्ती के कान पर हेडफोन लगाया गया और सलमान खान ऋतिक रोशन के मशहूर गाने एक पल का जीना पर डांस करते नजर आए। सलमान के किए हुक स्टेप को देखकर मिथुन दा। तुरंत गाने का नाम पहचान गए। इसके बाद सलमान खान की बारी आने पर मिथुन चक्रवर्ती सलमान के मशहूर गाने बेबी को बेस पसंद है पर स्टेप करते दिखाई दिए। पहले तो सलमान गाने को पहचानने में नाकाम रहे लेकिन बाद में हुक स्टेप के जरिए उन्होंने इस गाने को पहचान लिया।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद सलमान खान ने मिथुन चक्रवर्ती को घर के सभी सदस्यों से भी रूबरू कराया। इस दौरान सलमान खान ने घर के सभी सदस्यों के हुनर के बारे में मिथुन चक्रवर्ती को बताया। अंत में घर के सभी सदस्यों ने मिथुन दा के लिए तैयार किए गए खास डांस परफॉर्मेंस के साथ उनका भी स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।