{"_id":"61dddcdd4ddb8b2a995fbc5b","slug":"bigg-boss-15-new-captain-shamita-shetty-got-big-power-against-the-contestants-in-ticket-to-finale-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: कैप्टन बनते ही शमिता शेट्टी को मिली बड़ी पावर, खतरें में पड़े ‘टिकट टू फिनाले’ वीक में शामिल कंटेस्टेंट्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: कैप्टन बनते ही शमिता शेट्टी को मिली बड़ी पावर, खतरें में पड़े ‘टिकट टू फिनाले’ वीक में शामिल कंटेस्टेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस शो का फिनाले जल्द ही होने वाला था लेकिन मेकर्स ने आखिरी मौके पर एक बड़ा ट्विस्ट लाते हुए बिग बॉस को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है और साथ ही इन दो हफ्तों में खेल में बड़े बदलाव भी किए हैं। बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट्स ने टास्क खूब रद्द किए हैं और इसी वजह से बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क नहीं दिया था लेकिन अब शो के इस पड़ाव में घर में कैप्टेंसी टास्क किया गया, जिसमें शमिता शेट्टी ने बाजी मारी।
जी हां, शमिता शेट्टी घर की नई कैप्टन बन गई हैं लेकिन इसके लिए उन्हें एक प्रक्रिया का सामना करना पड़ा, जिसमें कुछ ही लोगों ने शमिता की मदद की। हालांकि, इस टास्क को जीतने के बाद शमिता शेट्टी को एक बड़ी पावर भी मिली है, जिसके बाद घरवाले मुश्किल में पड़ गए हैं।
2 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के घर में लंबे समय बाद कोई कैप्टन बना है और खेल के इस पड़ाव पर आने के बाद बिग बॉस ने कैप्टन को एक विशेषाधिकार भी दिया है, जिसके बाद ‘टिकट टू फिलाने’ विजेता रहे कंटेस्टेंट्स मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बिग बॉस ने कहा कि जल्द ही कैप्टन (शमिता शेट्टी) को ऐसा फैसला लेने का अधिकार देंगे, जिससे टिकट टू फिनाले विनर्स और घर में मौजूद असुरक्षित सदस्यों के भविष्य पर असर पड़ेगा।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ने शमिता शेट्टी को अधिकार दिया कि वह किसी एक सदस्य का टिकट टू फिनाले वापस ले सकती हैं। बिग बॉस कहते हैं कि शमिता बिग बॉस आपसे जानना चाहते हैं कि आपके अलावा बाकी सुरक्षित सदस्यों में से किसे आप नीचे गिराना चाहती हैं। यानी राखी, करण और तेजस्वी में से किस एक सदस्य को डाउनब्रेक करना चाहती हैं और उनमें से किसका टिकट टू फिनाले वीक का हक छिनना चाहती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले से ‘टिकट टू फिनाले’ वापस लिया जा चुका है। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर में एक प्रक्रिया हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को किन्हीं दो सदस्यों का नाम लेना था और उनका चेहरा तक काला करना था। इस दौरान घरवालों ने सबसे ज्यादा रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले का नाम लिया, जो पहले टिकट टू फिनाले विजेता थे।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रक्रिया में सात लोगों ने अभिजीत बिचुकले को नॉमिनेट किया और चार लोगों ने रश्मि देसाई को नॉमिनेट किया, जिस वजह से दोनों मुश्किल में हैं। हालांकि, अब और भी सदस्यों से टिकट टू फिनाले वापस लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।