सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घरवालों को मिला नया कैप्टन, निशांत भट्ट ने संभाली घर की कमान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 19 Oct 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 nishant bhat is the new captain in the bb house beat jay bhanushali and pratik sehajpal
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस सीजन 15 अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। ऐसे में घरवालों में लगातार मुख्य घर के अंदर जाने की होड लगी है। बीते हफ्ते जहां टास्क जीतकर तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन, जय भानुशाली और अकासा घर के अंदर गए तो वहीं इस हफ्ते बिग बॉस के घर में खेला गया नया कैप्टन टास्क। इस टास्क में घर के तीन सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमें जय भानुशाली, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट शामिल थे। इन तीनों ने घर में कैप्टन्सी टास्क खेला।



तेजस्वी बनी संचालक

दरअसल ये टास्क केवल मुख्य सदस्यों यानि की घरवालों के बीच हुआ और मुख्य घर में रहने वाले सदस्यों में से ही कोई एक इस बार घर का कैप्टन बनना था। लेकिन बिग बॉस ने जंगलवासियों को ये पूरा हक दिया कि वो अपने पसंदीदा घरवाले के लिए टास्क परफॉर्म करके उन्हें टास्क जिता सकते हैं। इस कार्य के संचालन की ज़िम्मेदारी तेजस्वी प्रकाश को दी गई, जिन्होंने पहले ही कहा कि वो एकदम सही गेम खेलेंगी।

Trending Videos
bigg boss 15 nishant bhat is the new captain in the bb house beat jay bhanushali and pratik sehajpal
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

निशांत भट्ट बने नए कैप्टन

शमिता शेट्टी के बाद अब निशांत भट्ट इस घर के नए कप्तान बन चुके हैं। दरअसल चकरा टास्क में निशांत भट्ट को घरवालों का पूरा समर्थन मिला। उन्होंने घोड़े की आवाज बजने पर टास्क परफॉर्म किया और सबसे ज्यादा नंबर उन्होंने इक्कठा किए। इससे पहले भी निशांत ने घरवालों के पास जाकर उन्हें सपोर्ट करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 nishant bhat is the new captain in the bb house beat jay bhanushali and pratik sehajpal
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

जय और प्रतीक ने बीच में छोड़ा टास्क

दरअसल टास्क शुरू होने से पहले ही प्रतीक ने जय भानुशाली के पहिये की कील छुपा दी। जिसके बाद ये टास्क निशांत भट्ट के लिए जीतना काफी आसान रहा। क्योंकि प्रतीक द्वारा की गई चीटिंग के बाद जय भानुशाली ने शुरुआत में ही टास्क छोड़ दिया और इस बात की शिकायत उन्होंने तेजस्वी से भी की, लेकिन तेजस्वी ने ये साफ तौर पर कहा कि उन्होंने देखा ही नहीं ये किसने किया। हालांकि जब मायश ने बताया कि ये प्रतीक की हरकत थी तो तेजस्वी ने प्रतीक की क्लास लगाई।

bigg boss 15 nishant bhat is the new captain in the bb house beat jay bhanushali and pratik sehajpal
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

जय ने फेंकी प्रतीक की कील

जय भानुशाली का टास्क को बीच में छोड़ना तेजस्वी को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। जब टास्क शुरू हुआ तो पहला राउंड तो प्रतीक ने खेला लेकिन दूसरे राउंड में आकर जय ने प्रतीक की पहिये की कील छत के ऊपर फेंक दी, जिसके बाद प्रतीक और जय दोनों ही गेम नहीं खेल पाए और ये गेम पूरी तरह से निशांत के हाथों में आ गया और वो अपनी स्ट्रेटेजी से घर के नए कप्तान बने।

विज्ञापन
bigg boss 15 nishant bhat is the new captain in the bb house beat jay bhanushali and pratik sehajpal
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने जय को कहा लूजर

जब जय ने प्रतीक का कील फेंका तो तेजस्वी पूरी तरह से गुस्से में आ गईं और उन्होंने  कहा जो प्रतीक ने किया वो ही आपने भी किया। आप इस तरह करके एक लूजर की तरह हरकत कर रहे हैं, जिसे सुनकर जय पूरी तरह से गुस्से में आ गए और उन्होंने तेजस्वी को अपने शब्द वापस लेने के लिए कहे हालांकि तेजस्वी ने ऐसा करने से साफ इन्कार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed