फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश को हराकर प्रतीक सहजपाल ने हासिल किया टिकट टू फिनाले, वीआईपी जोन के बने सदस्य

Thu, 13 Jan 2022 01:24 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 13 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
bigg Boss 15: Prateek Sahajpal wins ticket to finale by defeating Tejashwi Prakash becomes member of VIP zone
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो में से एक बिग बॉस का 15वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो आपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए सभी सदस्य एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। शो के बीते कई एपिसोड्स में दर्शकों को काफी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में घर की नई कैप्टन बनीं शमिता शेट्टी के एक फैसले ने एक बार शो को दिसचल्प बना दिया है। दरअसल, बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड बिग बॉस ने शमिता को यह अधिकार दिया कि वह वीआईपी सदस्यों में से किसी एक से टिकट टू फिनाले छीन कर उसे डाउनग्रेड कर सकती हैं।

 

ऐसे में शमिता ने अपने अधिकार का फायदा उठाते हुए तेजस्वी से टिकट टू फिनाले छीन लिया। इसके अलावा बिग बॉस में नॉन वीआईपी सदस्यों को भी यह अधिकार दिया कि वह आपसी सहमति से किसी एक सदस्य का नाम वीआईपी जोन में अपग्रेड करने के लिए तय कर सकते हैं। ऐसे में काफी बहस बाजी के बाद अंत में सभी नॉन वीआईपी सदस्यों ने अपग्रेड करने के लिए प्रतीक का नाम चुना।

bigg Boss 15: Prateek Sahajpal wins ticket to finale by defeating Tejashwi Prakash becomes member of VIP zone
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

वीआईपी सदस्य से डाउनग्रेड होने के बाद भी बिग बॉस ने तेजस्वी को टिकट टू फिनाले जीतकर फिर से वीआईपी जोन में जाने का एक और मौका दिया। हालांकि, इसके लिए प्रतीक राजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच एक टास्क आयोजित किया गया। टास्क को जीतने वाले सदस्य को टिकट टू फिनाले जीतने का मौका मिला।

bigg Boss 15: Prateek Sahajpal wins ticket to finale by defeating Tejashwi Prakash becomes member of VIP zone
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके लिए बिग बॉस ने प्रतीक और तेजस्वी को टास्क के तहत एक साइकिल शॉप बनाने को दी। इन साइकिल की सभी पार्ट्स उन्हें दुकानदार की भूमिका निभा रहे घरवालों से एकत्रित करने थे। बिग बॉस ने टास्क को समझाते हुए कहा कि घर वाले एक-एक करके दुकानदार बनेंगे और अपने पसंदीदा खिलाड़ी को साइकिल का पार्ट दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg Boss 15: Prateek Sahajpal wins ticket to finale by defeating Tejashwi Prakash becomes member of VIP zone
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

सबसे पहले करण कुंद्रा ने आगे आकर दुकानदार की भूमिका निभाई और साइकिल का एक टायर उन्होंने तेजस्वी को दे दिया। हालांकि, तेजस्वी को साइकिल बनाना नहीं आता था। इसलिए करण और निशांत उन्हें समझाते नजर आए। इस पर संचालक बनीं शमिता शेट्टी ने पहले तो मदद के लिए मना नहीं किया लेकिन जब उन्होंने देखा कि तेजस्वी कुछ नहीं कर पा रही तो खुद उन्होंने करण को अनुमति दी कि वह तेजस्वी की थोड़ी मदद करें।

विज्ञापन
bigg Boss 15: Prateek Sahajpal wins ticket to finale by defeating Tejashwi Prakash becomes member of VIP zone
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके बाद दुकानदार बने निशांत भट्ट ने प्रतीक को साइकिल का एक टायर दिया। निशांत से टायर मिलते ही प्रतीक ने अपना काम शुरू किया। हालांकि टास्क में नया ट्विस्ट लेकर आए अभिजीत ने अपने दोस्त प्रतीक की बजाय तेजस्वी की मदद करते हुए उन्हें दूसरा टायर दे दिया। लेकिन इसके बाद भी तेजस्वी को कड़ी टक्कर देते हुए प्रतीक ने यह टास्क जीत कर टिकट टू फिनाले हासिल कर कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed