सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल और निशांत का हुआ घर में झगड़ा, वीआईपी सदस्यों की वजह से दोस्ती में आई दरार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 01 Dec 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets in an argument over vip contestants food
प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 अपने नौवें हफ्ते में पहुंच चुका है और वाइल्ड कार्ड वीआईपी सदस्यों यानी की देवोलीना, रश्मि, राखी और रितेश के साथ-साथ पांचवी वाइल्ड कार्ड एंट्री यानी की अभिजीत बिचकुले भी घर में आ चुके हैं। इन सदस्यों ने आते ही ये साबित कर दिया कि बिग बॉस का गेम अब पूरी तरह से बदलने वाला है, क्योंकि ये घर में रह रहे सात नॉन वीआईपी सदस्यों को शांति से नहीं बैठने देंगे। रश्मि देसाई और अन्य वीआईपी सदस्य करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और बाकी के अन्य सदस्यों को आदेश देते हुए नजर आए जोकि उन्हें बिलकुल भी रास नहीं आ रहा।



निशांत ने आदेश मानने से किया इनकार

निशांत ने वीआईपी मेंबर्स से ये क्लियर किया कि वो किसी भी तरह का आदेश नहीं मानेंगे। जो भी किचन की ड्यूटी कर रहे सदस्य बना रहे हैं हर किसी को वो खाना पड़ेगा। निशांत ने कहा शमिता करेला नहीं खाती तो वो अपना बना रही है। जिसके बाद देवोलीना ने निशांत को कहा हर कोई शमिता नहीं है। इसी बीच प्रतीक ने भी निशांत के पास आकर अभिजीत बिचकुले के लिए खाना बनाने के लिए कहा।

Trending Videos
bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets in an argument over vip contestants food
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

साबूत दाना को लेकर हुई दोनों की लड़ाई

प्रतीक और निशांत हमेशा से घर में एक-दूसरे का साथ देते हुए नजर आए हैं। लेकिन वीआईपी मेंबर्स के आने से दोनों की दोस्ती में दरार होती हुई नजर आई। दरअसल तेजस्वी, निशांत और प्रतीक तीनों किचन की ड्यूटी में हैं जहां ये तीनों कल के खाने पर चर्चा कर रहे थे। तेजस्वी ने जहां अभिजीत के लिए सुबह फल फ्रूट देने के लिए कहे तो वहीं प्रतीक ने दोनों को उनके लिए साबूत दाना बनाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets in an argument over vip contestants food
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के बीच हुई जमकर बहस

खाने को लेकर दोनों के बीच में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। एक तरफ जहां निशांत वीआईपी सदस्यों का कोई भी काम करने के सख्त खिलाफ नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ प्रतीक सहजपाल पूरी तरह से वीआईपी सदस्यों की तरफदारी करते हुए दिखाई दिए। जिसको लेकर दोनों में भिड़ंत हो गई और निशांत ने कहा कि मैं कोई अलग डिश नहीं बनाऊंगा।

bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets in an argument over vip contestants food
प्रतीक सहजपाल - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

प्रतीक ने कहा तुम्हारे में हैं ईगो

प्रतीक ने निशांत से झगड़ा करते हुए कहा कि तू मत बना कुछ भी मैं बना लूंगा। दोनों के बीच बहस के दौरान प्रतीक ने बातों-बातों में निशांत को ये भी कह दिया कि वो अपना ईगो बीच में ला रहे हैं। प्रतीक के मुंह से ये बात सुनने के बाद निशांत गुस्से से लाल हो गए और उन्होंने प्रतीक को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन
bigg boss 15 pratik sehajpal and nishant bhatt gets in an argument over vip contestants food
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Social Media

शमिता ने प्रतीक को कहा चापलूस

इस दौरान शमिता शेट्टी ने प्रतीक सहजपाल का बर्ताव देखकर उन पर सवाल खड़े किए। राजीव और निशांत के पास जाकर शमिता ने कहा जबसे वीआईपी इस घर में आए हैं तबसे प्रतीक उनकी तरफदारी करते हुए उनसे कुछ ज्यादा ही चिपक रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed