फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राजीव अदातिया की घर में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, ये कंटेस्टेंट पहले से निशाने पर

Sun, 24 Oct 2021 08:17 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 24 Oct 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rajiv adatia is the first wild card entry in bb house says vishal kotian is on my target
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 की शुरुआत बहुत ही शानदार हुई है। शुरुआत से ही घर में लड़ाई झगड़े के साथ-साथ  काफी प्यार और रोमांस देखने को मिल रहा है। अब शो अपने चौथे हफ्ते में पहुंच रहा है ऐसे में शो से जहां कुछ कंटेस्टेंट बाहर हो गए तो वहीं दूसरी तरफ घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और वाइल्ड कार्ड एंट्री में सबसे पहले घर में कदम रखने जा रहे हैं राजीव अदातिया। राजीव इस घर में एंट्री करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और बिलकुल तैयार भी हैं।



कौन है राजीव अदातिया

राजीव अदातिया लंदन में बसे एक बिजनेसमैन हैं। जो खुद की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं और उनका बॉलीवुड और टेलीविजन सितारों के साथ एक अच्छा कनेक्शन है। राजीव के बिग बॉस 15 के सेट पर आने से पहले कई सितारों ने एक वीडियो शूट करके भेजा, जिसमें उन्होंने राजीव के बारे में बताया और उसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजीव असल जिंदगी में कैसे हैं।

bigg boss 15 rajiv adatia is the first wild card entry in bb house says vishal kotian is on my target
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राजीव के टार्गेट पर है ये खिलाड़ी  

राजीव ने स्टेज पर आने के साथ सलमान खान को बताया कि वो घर के अंदर जाते ही किस कंटेस्टेंट का सच सबके सामने लाने वाले हैं। राजीव ने कहा, उन्हें विशाल कोटियन बहुत ही फेक लगते हैं और साथ ही वो शमिता और बाकी के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेल रहे हैं। इसलिए वो घर के अंदर जाते ही सबसे पहले उनका असली रूप सबके सामने लेकर आएंगे। इसी के साथ अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान भी उन्होंने कहा था कि वो विशाल की घर में जाकर बैंड बजाने वाले हैं।

bigg boss 15 rajiv adatia is the first wild card entry in bb house says vishal kotian is on my target
राजीव अदातिया, शिल्पा और शमिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी से है गहरा नाता

राजीव का शमिता शेट्टी से एक गहरा नाता है। दरअसल शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी राजीव की राखी बहनें हैं और वो दोनों हर साल उन्हें राखी बांधती हैं। शमिता शेट्टी के अलावा राजीव की घर में जय भानुशाली, करण कुंद्रा, ईशान सहजपाल और उमर रियाज सहित कई कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी बॉंडिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rajiv adatia is the first wild card entry in bb house says vishal kotian is on my target

इस कंटेस्टेंट का गेम लगता है मजबूत

अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान राजीव ने ये भी कहा था कि करण कुंद्रा इस सीजन के सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। इसी के साथ उन्होंने करण कुंद्रा को कंट्रोलिंग भी बताया।उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि करण जैसे बाहर हैं वैसे ही वो घर पर भी हैं। इसी के साथ उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और जय भानुशाली को लेकर कहा कि वो दोनों भी अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन दोनों इस वक्त ट्रैक से भटक रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 rajiv adatia is the first wild card entry in bb house says vishal kotian is on my target
राजीव अदातिया, शिल्पा और शमिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

कहा हंसाने से ज्यादा रुलाऊंगा

राजीव जब मंच पर सलमान खान के साथ खड़े थे तो अभिनेता ने उनसे उनके घर में जाने के बाद क्या प्लान है इस बारे में पूछा जिसका जवाब देते हुए राजीव ने कहा कि वो घर के अंदर जाने के बाद लोगों को थोड़ा बहुत हंसाएंगे, लेकिन इसी के साथ लोगों को रुलाएंगे भी। जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें चेतावनी भी दी कि जो करना सोच समझ कर करना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed