फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने बॉयफ्रेंड हसन सरताज संग किया निकाह, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

Sun, 24 Oct 2021 06:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 24 Oct 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Social Media: Yeh Hai Mohabbatein fame actress Shireen Mirza marries boyfriend Hassan Sartaj pictures go viral on internet
शिरीन और हसन - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिनेत्री शिरीन मिर्जा ने शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। अभिनेत्री ने जयपुर में  23 अक्टूबर को अपने रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ निकाह कर लिया है। इस कपल ने पारंपरिक मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। सामने आई इन तस्वीरों में  शिरीन लाल रंग का लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। दुल्हन के इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

लाल रंग के इस ब्राइडल लहंगे के साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी भी पहन रखी थी। शिरीन के इस निकाह समारोह में सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के कलाकार जैसे अली गोनी, दिव्यांका त्रिपाठी, कृष्णा मुखर्जी आदि भी नजर आए। उनकी शादी की वीडियोज और फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Social Media: Yeh Hai Mohabbatein fame actress Shireen Mirza marries boyfriend Hassan Sartaj pictures go viral on internet
शिरीन और हसन - फोटो : सोशल मीडिया

शिरीन और हसन ने जयपुर में अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में निकाह रचाया। शिरीन बीते एक साल से हसन के साथ रिलेशनशिप में थीं। शो ये है मोहब्बतें में वह सिम्मी के किरदार में नजर आई थीं।

Social Media: Yeh Hai Mohabbatein fame actress Shireen Mirza marries boyfriend Hassan Sartaj pictures go viral on internet
शिरीन और हसन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी शादी पर खुशी जाहिर करते हुए शिरीन ने कहा, "आखिरकार ऐसा हो गया। अब भी यह एक सपने जैसा लगता है। सब कुछ इतनी जल्दी होगा मैंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त हसन से शादी कर रही हूं और मैं आभारी हूं कि मेरे मिस्टर राइट में वो सब कुछ है जो मैं चाहती थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media: Yeh Hai Mohabbatein fame actress Shireen Mirza marries boyfriend Hassan Sartaj pictures go viral on internet
शिरीन और हसन - फोटो : सोशल मीडिया

शादी से पहले बीते शुक्रवार की शाम कपल की हल्दी और संगीत सेरेमनी भी आयोजित हुई थी। शिरीन की पसंद के मुताबिक पूरे हॉल को फ्लोरल थीम पर सजाया गया था। वहीं, हल्दी समारोह के लिए फूलों के ज्वेलरी के साथ पीले रंग का लहंगा पहने शिरीन बेहद बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
Social Media: Yeh Hai Mohabbatein fame actress Shireen Mirza marries boyfriend Hassan Sartaj pictures go viral on internet
शिरीन मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं उनके दोस्तों ने भी थीम के मुताबिक पीले रंग के कपड़े पहने थे। इससे पहले इस कपल ने इसी साल अगस्त में एक-दूसरे से सगाई की थी। शिरीन और हसन ने 5 अगस्त को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक सेरेमनी में सगाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed