फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: बहन शमिता शेट्टी को छोड़ राजीव ने तेजस्वी प्रकाश को बताया अपना दुख, भड़कीं एक्ट्रेस ने मचाया बवाल

Sun, 14 Nov 2021 02:35 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 14 Nov 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rajiv told Tejasswi Prakash his grief sister Shamita Shetty created a ruckus
बिग बॉग 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का सीजन 15 कंटेस्टेंट्स के खेल से ज्यादा उनके रिश्तों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। घर में शमिता शेट्टी को सपोर्ट करने के लिए कई लोग आ चुके हैं, जिसमें राजीव अदातिया भी शामिल हैं। राजीव शमिता शेट्टी के राखी भाई हैं और घर में दोनों का बॉन्ड देखने को मिलता है। लेकिन इस हफ्ते राजीव और शमिता के बीच कई बार बहस हो चुकी है और दोनों के बीच यही नजारा इस बार के वीकेंड का वार में भी देखने को मिला।


 
दरअसल, वीकेंड का वार में सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल की जमकर क्लास लगाई, क्योंकि वह राजीव का बार-बार मजाक उड़ाते हैं। इस दौरान घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने भी बताया कि वह कई बार प्रतीक को बोल चुके हैं ऐसा नहीं करने के लिए। इसी बीच तेजस्वी भी कहती हैं कि राजीव ने उन्हें भी बताया था कि प्रतीक की बातों से उन्हें बुरा लगता है, जिस पर शमिता काफी ज्यादा भड़क गईं।

Bigg Boss 15 Rajiv told Tejasswi Prakash his grief sister Shamita Shetty created a ruckus
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Tejasswi Prakash instagram
तेजस्वी कहती हैं, ‘राजीव और मैं घर में ज्यादा क्लोज नहीं है और ना ही मैं ऐसा कहती हूं। लेकिन मेरी और उनकी बातचीत हुई है। उन्होंने अपनी कई बातें मेरे साथ शेयर की हैं। उन्होंने कहा था कि बहुत सी चीजें हैं जो मुझे असहज महसूस करवाती हैं और वह (प्रतीक) कई बार लाइन क्रॉस कर देता है। तब मैंने उन्हें कहा था कि अगर तुम्हें अजीब लगता है तो अपनी बात रखो क्योंकि ये सब तुम्हें फेस नहीं करना चाहिए। मैं भी तुम्हारे लिए कभी कुछ नहीं कर पाऊंगी। अगर आप नहीं बोलेंगे।
 
Bigg Boss 15 Rajiv told Tejasswi Prakash his grief sister Shamita Shetty created a ruckus
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी की ये बात सुनकर शमिता शेट्टी हैरान रह जाती हैं। इस दौरान शमिता गुस्से में राजीव से कहती हैं कि तुमने ये सब मुझे क्यों नहीं बताया था। इसके बाद शमिता सलमान खान के सामने कहती हैं कि मेरे सामने जब-जब राजीव का मजाक उड़ा है, तब तब मैंने उनका साथ दिया है। लेकिन राजीव ने ये बात तेजस्वी को कही है मुझे क्यों नहीं बताई। मैं बहन हूं उसकी तब भी उसने मुझे नहीं बताया। वो तेजस्वी के पीठ पीछे बात करता है लेकिन वह ये बातें तेजस्वी को बता रहा है। इस दौरान सलमान खान शमिता की भी क्लास लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rajiv told Tejasswi Prakash his grief sister Shamita Shetty created a ruckus
बिग बॉग 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरी बातचीत के बाद तेजस्वी करण कुंद्रा और आसिम रियाज मिलकर शमिता शेट्टी के रिएक्शन के बारे में बात करते हैं, जो शमिता ने तेजस्वी की बात सुनने के बाद दिया था। वह तीनों हैरानी से बोलते हैं कि कैसे शमिता राजीव पर गुस्सा करने लगती हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rajiv told Tejasswi Prakash his grief sister Shamita Shetty created a ruckus
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद शमिता करण कुंद्रा से कहती हैं कि मैं राजीव से काफी गुस्सा हूं और काफी अपसेट हूं क्योंकि उसने मुझे नहीं बताया। वह तेजस्वी के पास क्यों गया। इस दौरान करण कुंद्रा शमिता को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन शमिता का गुस्सा बढ़ता जाता है और वह कहती हैं कि राजीव मेरे रिएक्शन को जानता है। उसने मुझे 100 प्रतिशन ऐसे ही बहन माना है। तेजस्वी रो-रोकर बता रही हैं। उसमें मुझे अजीब महसूस करवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed