सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- उन्होंने समाधि ले ली है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 29 Jan 2022 10:48 PM IST
सार

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के विजेता का नाम अगले कुछ घंटों में सामने आ जाएगा। शो के इस सीजन की ट्रॉफी हासिल करने वाले कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए शो के दर्शक भी काफी बेताब है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant got angry on Abhijeet Bichukale for his statement against salman khan said he has taken samadhi
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के विजेता का नाम अगले कुछ घंटों में सामने आ जाएगा। शो के इस सीजन की ट्रॉफी हासिल करने वाले कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए शो के दर्शक भी काफी बेताब है। 100 दिन से ज्यादा समय से जारी इस रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है। शो का फिनाले 29 और 30 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 जनवरी यानी शनिवार को ग्रैंड फिनाले का पहला भाग आयोजित किया गया। वहीं, रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में इस सीजन के विजेता का एलान किया जाएगा।

 

शो के इस सीजन के फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए शो के मेकर्स कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में बिग बॉस 15 के प्रतिभागी रहे कई सदस्य से फिनाले में शिरकत करने पहुंचेंगे। जबकि बीते सीजन के कई विजेता भी शो के फिनाले में शामिल होंगे। इसी बीच इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट रहीं राखी सावंत भी शो में शिरकत करेंगी। शो से बाहर हो चुकी अभिनेत्री अपने पति रितेश के साथ बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में नजर आएंगी।

Trending Videos
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant got angry on Abhijeet Bichukale for his statement against salman khan said he has taken samadhi
सलमान खान और अभिजीत बिचुकले - फोटो : सोशल मीडिया

इस सिलसिले में फिनाले एपिसोड के दौरान मीडिया से हुई बातचीत में राखी सावंत ने शो के सदस्य रहे अभिजीत बिचुकले को जमकर फटकार लगाई। दरअसल बिग बॉस 15 में बतौर वाइल्डकार्ड नजर आए अभिजीत बिचुकले की हरकतों की वजह से उन्हें कई बार सलमान खान की डांट खानी पड़ी थी। ऐसे में घर से बाहर निकलते ही अभिजीत ने मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान पर अपनी जमकर भड़ास निकाली।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant got angry on Abhijeet Bichukale for his statement against salman khan said he has taken samadhi
राखी सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अभिजीत ने सलमान खान के लिए काफी भला-बुरा कहा था। उन्होंने यह तक कहा था कि ऐसे 100 सलमान खान मैं अपने घर के बाहर खड़ा कर सकता हूं और उनसे गली साफ करवा सकता हूं। अभिजीत की इसी बात से नाराज राखी सावंत ने उन पर अपना गुस्सा निकाला है। शो के दौरान अभिजीत और राखी का रिश्ता बेहद अच्छा रहा था। दोनों काफी सुलझे तरीके से दूसरे के साथ शो में नजर आए थे। 

 

Bigg Boss 15: Rakhi Sawant got angry on Abhijeet Bichukale for his statement against salman khan said he has taken samadhi
राखी सावंत और उनके पति रितेश - फोटो : इंस्टाग्राम

जब मीडिया ने बिचुकले के दिए बयानों के बारे में राखी से पूछा तो उन्होंने कहा कि बिचुकले जी ने समाधि ले ली है और उन्होंने खुद को चुनवा लिया है। राखी सावंत ने यह भी कहा कि वह सलमान खान के खिलाफ ऐसा कोई भी कमेंट नहीं सुन सकतीं। उन्होंने कहा कि सलमान भाई के लिए इस दुनिया में कोई भी कुछ बोलेगा तो राखी सावंत उसकी बैंड बजा देगी। इतना ही नहीं इस दौरान राखी सावंत के साथ मौजूद उनके पति रितेश ने भी बयान देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant got angry on Abhijeet Bichukale for his statement against salman khan said he has taken samadhi
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शो के फिनाले की बात करें तो रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में इस सीजन के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा। आज का एपिसोड में टॉप 6 में अपनी जगह बनाने वाली रश्मि देसाई कम वोटों के चलते शो से बाहर हो गईं। ऐसे में अब बिग बॉस 15 की ट्रॉफी के लिए टॉप 5 कंटेंस्टेंट्स बनें शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच मुकाबला जारी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed