{"_id":"61b43d55e495a945ac16e267","slug":"bigg-boss-15-rakhi-sawant-husband-ritesh-first-wife-leveled-shocking-allegations-of-domestic-violence-against-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश की पहली पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मुझे चार घंटे तक बेल्ट से पीटता था","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश की पहली पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मुझे चार घंटे तक बेल्ट से पीटता था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्विन राखी सावंत ने 2018 में शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था। उन दिनों राखी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने अपने पति का चेहरा छिपाकर रखा था। इसके बाद राखी सावंत ने कई बार अपने पति के बारे में बात की और फिर बिग बॉस के सीजन 15 में राखी ने अपने पति रितेश का चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया। राखी और रितेश इन दिनों बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने रितेश को राखी का नकली पति बताया है और इन सबके बीच अब रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया सामने आ गई है, जिसकी और रितेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
स्निग्धा प्रिया ने रितेश पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि रितेश उसके साथ मारपीट करता था और एक बार रितेश ने उसे बेल्ट से पीटा था, जिसके बाद ही स्निग्धा प्रिया से अलग हो गईं।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
स्निग्धा प्रिया ने सामने आकर राखी के पति रितेश के बारे में खुलकर बात की है। महिला ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी शादी साल 2014 में हुई थी और शादी के एक साल बाद ही उनका बेटे का जन्म हुआ था। रितेश का परिवार दिल्ली के विद्या विहार का रहने वाला है लेकिन उनकी जड़ें बिहार के पश्चिम चंपारण से जुड़ी हुई हैं और इसी वजह जब उनकी शादी हुई थी तब बिहार की प्रथा के अनुसार, उनके परिवार ने रितेश को 25 लाख रुपये कैश दहेज में दिया था क्योंकि रितेश ने दावा किया था कि वह आईआईटी का पूर्व छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
स्निग्धा प्रिया ने कहा कि रितेश ने उसे कई मौके पर पीटा है लेकिन हर बार चीजें सुलझ जाती थीं। लेकिन साल 2017 में जब दोनों चेन्नई में थे, तब रितेश ने स्निग्धा को चार घंटे तक बेल्ट से मारा था और इसी घटना के बाद वह दोनों अलग हो गए। स्निग्धा प्रिया ने बताया कि रितेश की बहन रिश्ता लेकर आई थी और रितेश असल जिंदगी में काफी बरगलाने वाला इंसान है और लोगों को जल्द ही अपनी बातें में उलझा लेता है।
4 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, स्निग्धा प्रिया ने दावा किया कि रितेश बिल्कुल भी आमिर नहीं है और शादी के समय उसका परिवार मध्यम वर्ग से भी नीचे वाला था। वह एक रुढ़िवादी आदमी है, जो पत्नी को पसंद वाले कपड़े पहनने तक की आजादी नहीं देता था।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
स्निग्धा बिग बॉस में आकर रितेश का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाना चाहती हैं। उसका मानना है कि अगर बिग बॉस 15 में उसे बुलाया जाता है तो वह वहां आकर उसकी हालत खराब कर सकती हैं। बता दें कि राखी सावंत ने बिग बॉस 14 में खुलासा किया था कि उनका पति पहले से शादीशुदा है और उनका एक बेटा भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।