फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत को पति रितेश ने दी धमकी, कहा- उन दोनों से बात की तो…

Sat, 18 Dec 2021 02:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 18 Dec 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was threatened by husband Ritesh warns her not to talk to rashmi desai and umar riaz
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में दर्शकों को रोजाना कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शो में जल्द ही फिनाले एपिसोड आयोजित होने वाला है। ऐसे में से फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही शो में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां घर में लगातार लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं, तो वहीं कंटेस्टेंट के रिश्ते भी बनते- बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं।

 

इसी क्रम में शो के बीते एपिसोड्स में दर्शकों को लगातार सदस्यों के बीच लड़ाई- झगड़े और तकरार देखने को मिली। एक ओर जहां रश्मिल और देवालीना के रिश्ते में दरार आ चुकी है। तो वहीं, उमर और तेजस्वी की दोस्ती भी लगभग खत्न हो गई है। आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर घर के सदस्य एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। इस दौरान सुबह से ही घर में काफी लड़ाई झगड़े भी देखने को मिली। 

 

Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was threatened by husband Ritesh warns her not to talk to rashmi desai and umar riaz
राखी सावंत के पति रितेश - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

दरअसल, आज प्रसारित हुए एपिसोड में सुबह से ही घर वालों के बीच तकरार देखने को मिली। बात की शुरुआत देवोलीना और उमर से होती है, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि घर के सभी सदस्य इस में शामिल होते नजर आए। सबसे पहले उमर और रितेश एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई दिए।

Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was threatened by husband Ritesh warns her not to talk to rashmi desai and umar riaz
राखी सावंत - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

दोनों के बीच बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। हालांकि, घर के अन्य सदस्य दोनों को ही रोकते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान उमर का साथ देते हुए रश्मि रितेश को कहती है कि वह जानबूझकर उमर को उकसा रहे हैं। जिसके बाद रितेश और रश्मि के बीच भी नोकझोंक देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was threatened by husband Ritesh warns her not to talk to rashmi desai and umar riaz
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

उमर और रश्मि से हुई बहस के बाद रितेश अपनी पत्नी राखी सावंत को धमकी देते हुए कहते हैं कि अगर उन्होंने उन दोनों से बात की तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा। रितेश का यह बर्ताव देख जहां घर के कई सदस्य उनका विरोध करते दिखे तो वहीं रश्मि एक बार फिर उन पर आक्रामक होती नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी पर दबाव बनाते हैं और उन्हें अपने हिसाब से जाने जाते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant was threatened by husband Ritesh warns her not to talk to rashmi desai and umar riaz
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बात तब आगे बढ़ गई जब रश्मि ने उन्हें यह तक कह दिया कि रितेश खुद में कुछ नहीं है। उन्हें राखी सावंत की वजह से जाना जाता है और उन्हीं की वजह से वह इस शो में है। रश्मि यह बात सुन देवोलीना राखी से कहती है कि यह पति पत्नी के बीच की बात है और इसमें किसी को बोलने का कोई अधिकार नहीं। इसके बाद राखी गुस्से में रश्मि के पास जाती है और कहती है उनके पति से इस तरह से वह बात नहीं कर सकती और साथ ही आगे से उन दोनों के बीच ना बोलने की धमकी भी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed