फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई नोंकझोक, एक- दूसरे को कह दी यह बात

Fri, 10 Dec 2021 12:55 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 10 Dec 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rashmi Desai and Prateek Sahajpal had a scuffle told this to each other
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस की 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो में अक्सर कई रिश्ते बनते बिगड़ते नजर रहे हैं। वहीं, शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही घर के अंदर रिश्तो में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले 5 सदस्यों की पहले से ही घर के सदस्य रहे कुछ कंटेस्टेंट के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, तो वहीं कुछ के साथ 36 का आंकड़ा दिख रहा है।

 

शो में बतौर वाइल्डकार्ड आए राखी, रितेश, रश्मि, देवोलीना और अभिजीत घर में वीआईपी सदस्य की तरह अपने दिन गुजार रहे हैं। तो वहीं अन्य सभी सदस्य नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स की तरह अपने दिन काट रहे हैं। शो अब धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया।

Bigg Boss 15: Rashmi Desai and Prateek Sahajpal had a scuffle told this to each other
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टास्क के तहत सभी नॉन वीआईपी सदस्यों को एक दूसरे के नाम की भूसे से भरी बोरी कंधे पर रखकर सीढ़ी खड़ा होना था। लाइन में खड़े रहकर सदस्यों को अपने आगे वाले सदस्य की बोरी से भूसा गिराना था। अंत में जिस सदस्य के पास में ज्यादा भूसा बचेगा, वह इस टास्क का विजेता घोषित किया जाएगा।

Bigg Boss 15: Rashmi Desai and Prateek Sahajpal had a scuffle told this to each other
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क को जीतने वाले नॉन वीआईपी सदस्य को वीआईपी सदस्यों से बात करने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही वह यह भी फैसला ले पाएगा कि वीआईपी सदस्यों में से कौन- सा सदस्य फिनाले वीक टास्क से बाहर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rashmi Desai and Prateek Sahajpal had a scuffle told this to each other
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में सभी नॉन वीआईपी सदस्य एक बार फिर टिकट टू फिनाले टास्क करते नजर आए। इस दौरान वीआईपी सदस्य पहले की तरह संचालन करते नजर आए। हालांकि, वीआईपी सदस्यों में हुई अनबन के बाद रश्मि अन्य वीआईपी सदस्यों से अलग अकेली ही संचालन करती दिखीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rashmi Desai and Prateek Sahajpal had a scuffle told this to each other
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान नॉन वीआईपी सदस्यों का आंकलन करते हुए रश्मि ने प्रतीक को नियम तोड़ने को लेकर फटकार लगाई। इस पर प्रतीक ने भी पलटवार करते हुए रश्मि से कहा कि पहले जाकर फाइल पढ़ना सीखो, उसके बाद मुझे नियम सिखाना। इस पर रश्मि ने जवाब देते हुए प्रतीक से कहा कि पहले खुद सही समय पर बोलना सीखो, जहां जरूरत नहीं वहां भी बोलने चले जाते हो। इसके बाद दोनों में काफी देर तक बहसबाजी देखे को मिली। हालांकि, बाद में दोनों ही एक- दूसरे बात ना करते दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed