फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घर में आए मेहमानों ने की शिकायत, इन तीन घरवालों को किया सेफ

Tue, 02 Nov 2021 03:25 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 02 Nov 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15  rashami desai gautam gulati and other ex contestant come in bb house saved tejasswi prakash jay bhanushali and vishal kotian for this week
देवोलीना भट्टाचार्जी, गौतम गुलाटी, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

बिग बॉस 15 वीकेंड का वार घरवालों के लिए दिवाली के पटाखों की तरह वाकई काफी धमाकेदार रहा।  वीकेंड पर सलमान ने घरवालों को ये पहले ही क्लियर कर दिया था कि इस हफ्ते घर में काफी कुछ होने वाला है ऐसे में बिग बॉस ने भी घरवालों को बता दिया कि दिवाली है तो वो कुछ न कुछ धमाका जरूर करेंगे। वीकेंड के वार में कई टास्क खेलने के बाद घरवालों को कुछ शिकायतों का भी सामना करना पड़ा। दरअसल सोमवार के एपिसोड में कुछ मेहमान घर में अपनी शिकायतों का पिटारा लेकर पहुंचे।



घर में पहुंचे एक्स कंटेस्टेंट

बिग बॉस 15 में पिछले अलग-अलग सीजन्स में नजर आ चुके कंटेस्टेंट मेहमान बनकर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ घरवालों से अपनी शिकायतें सामने रखी। सीजन 7 की काम्या पंजाबी, बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी, बिग बॉस 13 में से रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी घर में पहुंचे जहां उन्होंने उन-उन कंटेस्टेंट को अपने सामने खड़ा किया जिनसे उन्हें काफी शिकायतें थीं। इन सेलिब्रेटीज ने घरवालों से बातचीत की और उन्हें रियलिटी चेक भी दिया।

bigg boss 15  rashami desai gautam gulati and other ex contestant come in bb house saved tejasswi prakash jay bhanushali and vishal kotian for this week
जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन - फोटो : Social Media

कुछ कंटेस्टेंट हुए सेफ

बिग बॉस ने घर में आए मेहमानों को सिर्फ अपनी शिकायतें ही घरवालों तक पहुंचाने का मौका नहीं दिया बल्कि घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट को बचाने का मौका दिया। सबसे पहले रश्मि देसाई ने विशाल कोटियन को सुरक्षित किया, उसके बाद गौतम गुलाटी ने तेजस्वी प्रकाश और देवोलीना ने जय भानुशाली को सेव किया। हालांकि काम्या किसे सुरक्षित करेंगी ये जानना अभी बाकी है।

bigg boss 15  rashami desai gautam gulati and other ex contestant come in bb house saved tejasswi prakash jay bhanushali and vishal kotian for this week
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रश्मि ने लगाई जय और विशाल की क्लास

रश्मि देसाई ने घर में आते ही सबसे पहले जय भानुशाली को अपने सामने खड़ा किया। रश्मि ने जय को कहा, ‘मैं तुम्हें बाहर से जानती हूं और ये तुम्हारा व्यक्तित्व नहीं है। जब भी अपनी राय सामने रखने की बात आती है तो तुम कदम पीछे ले लेते हो। प्रिंसिपल और सब इस घर में नहीं चलते हैं। तुम बातों को शुगरकोट करते हो। रश्मि ने जय को समझाया जिसके बाद उन्होंने विशाल को कहा कि तुम अच्छा गेम खेल रहे थे लेकिन अचानक ही तुम्हें क्या हो गया है। तुम चतुर हो लेकिन कहा चतुराई होनी चाहिए उसका ध्यान दो

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15  rashami desai gautam gulati and other ex contestant come in bb house saved tejasswi prakash jay bhanushali and vishal kotian for this week
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

गौतम के निशाने पर आए जय भानुशाली

गौतम ने पहले तो प्रतीक को समझाया कि घर में थोड़े दोस्त बनाए। प्रतीक के बाद गौतम ने जय को बुलाया और उन पर कुछ तीखे सवाल छोड़े। हालांकि जय ने अपना साइड रखा, लेकिन गौतम ने कहा कि आपका एक बहुत ही प्यारा साइड है जो दर्शक देखना चाहते हैं ये साइड वो नहीं देखना चाहते। आपको कुछ करके दिखाने की जरूरत है।

विज्ञापन
bigg boss 15  rashami desai gautam gulati and other ex contestant come in bb house saved tejasswi prakash jay bhanushali and vishal kotian for this week
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता और विशाल से देवोलीना की हुई बहस

देवोलीना ने कहा कि आप शुरुआत में मुझे बहुत मनोरंजक लगते थे। लेकिन आप जैसे यहां से वहां करते हैं, लेकिन किसी रिश्ते को यूज मत कीजिये। जिसके बाद विशाल कोटियन और देवोलीना के बीच काफी बहस हो गई। इसी के साथ शमिता को जब देवोलीना ने ये समझाया कि अफसाना ने उनसे माफी मांगी और शमिता ने उनसे एक बार भी माफी नहीं मांगी मुझे लगा वो गलत है। जिसको लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed