बिग बॉस 15 में हर हफ्ते रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां कई घरवालों के बीच के रिश्ते पहले हफ्ते से ही वैसे हैं तो वहीं कुछ घरवाले ऐसे भी हैं, जिनकी एक-दूसरे से बिलकुल नहीं बनती। वीकेंड के वार में सलमान खान द्वारा दिए गए टास्क और घर शिकायतें लेकर पहुंचे खास मेहमान के आने के बाद घर में काफी बॉन्ड बदलते हुए नजर आए। जहां एक तरफ शमिता शेट्टी करण कुंद्रा पर बुरी तरह भड़क गईं तो वहीं घर में तेजस्वी प्रकाश और शमिता के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला।
Bigg Boss 15: विशाल को लेकर हुआ तेजस्वी और शमिता शेट्टी का झगड़ा, कहा- हां मैंने कहा आप क्या करोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस्वी ने कहा मेरा नाम लिया
तेजस्वी ने वहां आते ही कहा कि इस बातचीत में मेरा नाम लिया गया है। जिसपर जैसे ही करण ने कहा कि नहीं मेरी बातचीत चल रही थी, उसी दौरान शमिता बोल पड़ीं कि मैंने तुम्हारा नाम लिया है। तेजस्वी ने पूछा क्यों तो शमिता ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मैं करण को बोल रही थी कि जब भी विशाल कोई बात करता है तो आप दोनों एक-दूसरे को देखते हो और आंखे मटकाते हो।
तेजस्वी ने कहा ये सच है
तेजस्वी ने शमिता से कहा मान लो ये सच है तो क्या हुआ इसमें दिक्कत क्या है। जिसपर शमिता शेट्टी ने कहा कि दिक्कत ये है कि ये मैंने नोटिस किया है और मुझे ये अच्छा नहीं लगा। जिसपर तेजस्वी ने कहा मैं मानती हूं सबकी अपनी राय होती है, लेकिन अगर मैं खुद को एक्स्प्रेस कर रही हूं तो इसमें आपको दिक्कत क्या है। शमिता ने कहा तो मेरे बोलने पर क्या दिक्कत है। तेजस्वी ने कहा, ‘आप मेरे एक्स्प्रेशन पर बोल रहे हैं और मेरा नाम लिया गया है इसलिए मैं बोल रही हूं’।
तेजस्वी ने कहा मुंह के सामने करने की हिम्मत है
इस बातचीत के दौरान तेजस्वी और शमिता के बीच झगड़ा हो गया। जहां तेजस्वी ने कहा कि अगर मैंने ये किया है तो भी क्या। मैं आपके सामने भी ये करने कि हिम्मत रखती हूं। मैं अपना हर एक्स्प्रेशन आपके नोटिस में क्यों डालूं। मेरा नाम लिया गया इसलिए मैंने यहां आकर बात की। आप बोल रहे हो पीठ पीछे बोला तो पूरा घर यहां पर बैठा हुआ है। आपकी बहन है आप समझाओ।
तेजस्वी ने कहा मुझे फर्क नहीं पड़ता
तेजस्वी और शमिता की घर में खूब बहसबाजी हुई और तेजस्वी ने शमिता को कहा मेरे पीठ पीछे कौन क्या बोलता है मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। आप अगर मेरे सामने नहीं बोल सकते तो मुझे को फर्क नहीं पड़ता है। अगर कल आपमें से भी किसी को लगे कि कोई ऐसा कर रहा है तो इतनी मेहनत मत करना कि मेरे लिए लड़े या मुझे आकर बताए। शमिता और तेजस्वी के बीच इस दौरान बहुत ही बहसबाजी हुई।