फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: पहले ही हफ्ते में घर से बेघर हुए साहिल श्रॉफ, इन दो कंटेस्टेंट्स को बताया शो का सबसे दमदार खिलाड़ी

Mon, 11 Oct 2021 12:22 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 11 Oct 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Sahil Shroff, who was evicted from the house in the first week, told this contestant the most powerful player of the show
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत हो चुकी है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी इस शो के होस्ट सलमान खान हैं। जंगल थीम पर शुरू हुए इस सीजन में पहले ही एपिसोड से धमाल देखने को मिल रहा है। पहले ही वीकेंड के वार में सलमान खान को बिग बॉस कंटेस्टेंट की क्लास लगानी पड़ गई है। लेकिन इस सीजन के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मशहूर मॉडल साहिल श्रॉफ है। शो से बाहर होने के बाद साहिल श्रॉफ ने बिग बॉस को लेकर कई खुलासे किए। अमर उजाला.कॉम से बातचीत के दौरान उन्होंने घर के सबसे दमदार खिलाड़ियों का जिक्र किया और बताया कि शो में लंबी रेस का घोड़ा कौन बनेगा। चलिए जानते हैं साहिल के अनुसार कौन है घर का सबसे शानदार खिलाडी।
Bigg Boss 15: Sahil Shroff, who was evicted from the house in the first week, told this contestant the most powerful player of the show
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
ये कंटेस्टेंट मचाएगा धमाल
अमर उजाला.कॉम से बातचीत के दौरान साहिल श्रॉफ ने कहा कि वो इस शो के लिए बने ही नहीं हैं। ये शो लड़ाइयों पर आधारित है और वहीं चीजें स्क्रीन पर ज्यादा दिखाई जाती हैं। साहिल ने कहा कि इस शो से बाहर होने पर उन्हें दुख नहीं है। लेकिन जब साहिल से पूछा गया कि उनके मुताबिक इस शो में अच्छा खेलने वाला खिलाड़ी कौन सा है, तो उन्होंने दो कंटेस्टेंट को लेकर कहा कि आने वाले वक्त में उनका शो में शानदार खेल देखने को मिलेगा। 
Bigg Boss 15: Sahil Shroff, who was evicted from the house in the first week, told this contestant the most powerful player of the show
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल श्रॉफ ने कहा कि लड़कों में करण कुंद्रा शो की यूएसपी साबित होंगे। वो एक दमदार खिलाड़ी हैं। इस शो में उनके कई दोस्त भी हैं। टीवी पर लंबे अरसे से काम करने के चलते उनकी बाहर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Sahil Shroff, who was evicted from the house in the first week, told this contestant the most powerful player of the show
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
लड़कियों में तेजस्वी प्रकाश खेलेंगी अच्छा
साहिल श्रॉफ जब लड़कियों के गेम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शो में तेजस्वी प्रकाश अच्छा खेल रही हैं। उन्हें लगता है कि आगे शो में वो काफी बेहतरीन परफॉर्म करेंगी। वो लड़कियों में सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। तेजस्वी पहले भी रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं तो उस अनुभव का उन्हें बिग बॉस में फायदा भी मिलेगा। 
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Sahil Shroff, who was evicted from the house in the first week, told this contestant the most powerful player of the show
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी का पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर है। वो एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी के मशहूर शो स्वरागिनी में रागिनी महेश्वरी का किरदार निभाया था। जो टीवी पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। साल 2020 में तेजस्वी रियलिटी शो फियर फैक्टर में भी हिस्सा ले चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैंन फॉलोइंग है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed