सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी के लिए करण कुंद्रा को इनसिक्योर देख भड़के सलमान खान, गुस्से में बोले- जिंदगी खराब कर दोगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 12 Dec 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan angry after seeing Karan Kundrra insecure for Tejasswi Prakash and he said you will spoil life
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के घर का माहौल काफी ज्यादा बदलता जा रहा है। गेम अब अपने उस पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां पर दोस्तों के बीच भी लड़ाई हो जाती है और ऐसा इस सीजन में भी देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस 15 के पावर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच बहस देखने को मिल रही है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ नोक-झोंक करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, टास्क के दौरान भी दोनों एक-दूसरे के साथ खेलने से बच रहे हैं और अब दोनों का यही मुद्दा सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में उठाने जा रहे हैं।


 
दरअसल, बिग बॉस में बीते काफी दिनों से करण कुंद्रा और उमर रियाज मिलकर तेजस्वी प्रकाश को टारगेट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, करण तेजस्वी के खेल पर भी सवाल उठाते हैं, जिस वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है। ऐसे में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान करण को फटकार लगाते नजर आएंगे।

Trending Videos
Bigg Boss 15 Salman Khan angry after seeing Karan Kundrra insecure for Tejasswi Prakash and he said you will spoil life
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान करण कुंद्रा और तेजस्वी के बीच हो रही लड़ाई की बात करते हैं और करण कुंद्रा को फटकार लगाते हैं। इतना ही नहीं, सलमान ये तक कह देते हैं कि वह तेजस्वी की जिंदगी खराब कर देंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान, करण कुंद्रा से पूछते हैं कि आखिर उनमें इतनी इनसिक्योरिटी क्यों है?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan angry after seeing Karan Kundrra insecure for Tejasswi Prakash and he said you will spoil life
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वह कहते हैं, 'आपको उनसे प्यार हुआ। वो तो आपमें रुचि भी नहीं रखती थीं। वो हमेशा आपके लिए खड़ी होती हैं, लेकिन आप कब उनके लिए खड़े हुए करण? आप सबके साथ बनाए रख सकते हैं। लेकिन तेजा ने रिश्ता बनाया तो वो गलत हो गया। आप इसकी जिंदगी को तकलीफदेह बना देंगे। तेजा, मैं जो कह रहा हूं वो सुनिए। घर से बाहर आने के बाद ये 1 महीने भी नहीं चलने वाला है।'

Bigg Boss 15 Salman Khan angry after seeing Karan Kundrra insecure for Tejasswi Prakash and he said you will spoil life
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, सलमान खान उस समय की भी बात करते हैं, जब तेजस्वी करण से हुई लड़ाई के बाद सुबह चार बजे पूल में कूद जाती हैं। इस सीन को 'वीकेंड का वार' के प्रोमो में साफ दिखाया गया है कि कैसे तेजस्वी सब चीजों से परेशान होकर पूल में कूदती हैं और खुद को थोड़ी देर पानी में ही छोड़ देती हैं। हालांकि, इस एपिसोड में सलमान खान के निशाने पर उमर रियाज भी आएंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan angry after seeing Karan Kundrra insecure for Tejasswi Prakash and he said you will spoil life
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एक टास्क भी होता हुआ नजर आएगा, जिसमें सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे को टैग देते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान देवोलीना उमर को ‘भरोसे के लायक नहीं’ टैग देती हैं, जिस वजह से दोनों के बीच काफी बहस होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed