बिग बॉस 15 में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों की खूब क्लास लगाई तो कुछ ऐसे टास्क करवाए जिसके बाद घर में कुछ रिश्ते बदलते हुए नजर आए। इन्हीं में से एक रिश्ता है शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा का। कुछ समय पहले ही इन दोनों की घर में दोस्ती हुई थी, लेकिन वीकेंड के वार में जैसे ही सलमान खान ने करण से पूछा कि वो अपने मुश्किल समय में किसके पास जाएंगे तो करण ने तुरंत ही तेजस्वी का नाम लेते हुए शमिता को ‘नजरअंदाज’ का टैग दिया।
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा पर भड़कीं शमिता शेट्टी, कहा- मेरे इमोशन्स का उठाया गलत फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल के समर्थन में उतरीं शमिता
हालांकि विशाल ने खुद के लिए कुछ नहीं बोला, लेकिन शमिता शेट्टी उनके समर्थन में नजर आईं। शमिता ने करण को कहा कि आप इतना बिची एक्स्प्रेशन क्यों देते हैं। जिसपर जब करण कुंद्रा ने सफाई दी तो शमिता ने कहा कि मैंने खुद को अपनी आंखो से देखा है। जिसके बाद करण ने शमिता को कहा कि ये आपकी गलतफहमी है।
शमिता ने कहा पीठ पीछे मत बोलो
शमिता शेट्टी ने करण कुंद्रा पर भड़कते हुए कहा कि मैंने ये सब चीजें देखी हैं इसलिए मैं आपको ये बोल रही हूं। करण ने शमिता से कहा कि मैं पीठ पीछे बात करने वाला इंसान नहीं हूं, अगर आपको कोई गुस्सा है तो उसे अपने पास रखो। इसके अलावा करण ने विशाल को भी कहा कि शमिता को समझा लेना। शमिता ने कहा कि मुझे जो लगा वो मैंने कहा और वो मैं बोलूंगी। जो इंसान देखता है वो बोलेगा उसमें।
तुम्हें हर वक्त विशाल से दिक्कत है
शमिता ने करण को कहा कि तुम्हें हर वक्त विशाल से दिक्कत है। वो जो भी बोलता है तुम उसमें पॉइंट आउट करते हो जबकि इस घर में हर कोई किसी न किसी के लिए कुछ न कुछ बोलता रहता है। जब करण ने बोला कि बताओ तो शमिता ने कहा कि मैं आपकी तरह नहीं हूं जो हर सिंगल बात को याद रखूंगी। जो होता है वो मैं बोलती हूं।
शामिता ने लगाई करण की क्लास
शमिता ने करण को बुलाकर कहा कि तू मेरे पास आया था मैं उस वक्त ठीक नहीं थी। तूने कहा मुझपर विश्वास करो। लेकिन तूने कहा कि मैं इमोशनल हूं इसलिए मैं तेजा से आगे नहीं बढ़ सकती। तुमने मेरे इमोशनल का गलत फायदा उठाया। जिसके बाद करण और शमिता के बीच थोड़ी बहसबाजी हुई। हालांकि बाद में करण ने इस बात को क्लियर किया।