फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को अपनी इस हरकत पर हो रहा है अफसोस, मायशा से मांगी माफी

Thu, 14 Oct 2021 01:07 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 14 Oct 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty gets emotional to hear about miesha iyer parents gift her slippers
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 के घर में सदस्य पहले ही हफ्ते से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस घर में अब तक कई रिश्ते बनते बिगड़ते दिखे। बिग बॉस के घर में होने वाले टास्क दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर में एक टास्क खेला गया जहां जंगलवासी डाकू के रूप में और मुख्य घर वाले उनके विरोधी के रूप में नजर आए। इस दौरान घरवालों को बिग बॉस के जंगल में रहने वाले लोगों को घर का मुख्य रास्ता बनाने से रोकना था।



मायशा के शूज को किया पेंट

इस दौरान बिग बॉस ने घरवालों को टास्क दिया था कि वो जंगलवासियो का कोई भी सामान लेकर और उनका नाम लेकर बिग बॉस के सामने उसे गेम से बाहर कर सकते हैं। इस दौरान शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट ने मायशा अय्यर के जूते लेकर उन्हें गेम से बाहर करने का प्लान। जिसके बाद शमिता स्टोर रूम में गईं और उन्होंने मायशा के जूते पेंट करके उन्हें नॉमिनेट कर दिया।

bigg boss 15 shamita shetty gets emotional to hear about miesha iyer parents gift her slippers
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता शेट्टी ने मांगी माफी

शमिता शेट्टी टास्क के बाद मायशा अय्यर से बातचीत करती हुईं दिखाई दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है इस वक्त तुम बहुत ज्यादा गुस्सा हो, क्योंकि अगर कोई मेरी चप्पल को हाथ लगाता तो मैं पता नहीं क्या करती। तुम मेरी चप्पल का इस्तेमाल कर सकती हो। जब मायशा ने ये बात प्रतीक से की तो शमिता ने उन्हें कहा कि प्रतीक को इस बारे में कुछ नहीं पता था।

bigg boss 15 shamita shetty gets emotional to hear about miesha iyer parents gift her slippers
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

प्रतीक ने बताई सच्चाई

मायशा प्रतीक से ये कहती हुईं नजर आई कि तुम्हें पता है कि मेरा बाहर कोई भी नहीं है जो मेरे लिए सामान भिजवाए। इसके बाद प्रतीक ने मायशा को गले से लगाया जिसके बाद जब वो बाहर निकली तो शमिता ने प्रतीक से इस बारे में पूछा जिसका जवाब देते हुए प्रतीक ने कहा, ‘उनके माता-पिता दोनों ही नहीं हैं, जिसे सुनने के बाद शमिता को काफी दुख हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty gets emotional to hear about miesha iyer parents gift her slippers
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता को मायशा के शूज लेने पर हुआ अफसोस

प्रतीक ने जैसे ही शमिता को ये बात बताई इसे सुनकर शमिता कि आंखो से आंसू आ गए और वो रोने लगीं। जिसके बाद प्रतीक ने उन्हें समझाया और कहा कि आपको नहीं पता था। इसके बाद शमिता शेट्टी ने मायशा को बुलाया और उनसे माफी मांगी और कहा, ‘मुझे इस बारे में नहीं पता था। जिसके बाद शमिता ने मायशा को एक गिफ्ट दिया।

विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty gets emotional to hear about miesha iyer parents gift her slippers
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता ने दी अपनी चप्पल

शमिता ने माफी मांगने के बाद मायशा को अपनी स्लिपर्स दी। मायशा ने उन्हें लेने से इंकार किया क्योंकि वो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ था। लेकिन शमिता ने जबरदस्ती मायशा को अपनी चप्पलें दी और उन्हें ये भी कहा कि तुम्हें अगर कोई और चप्पल चाहिए तो तुम रख सकती हो।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed