टीवी के सबसे विवादित शो में आए दिन कोई न कोई विवाद चलता रहता है। यहां पल में दोस्ती, तो पल में दुश्मनी देखने को मिलती है। वहीं शो में अब तक तीन कंटेस्टेंट साहिल श्रॉफ, डोनल बिष्ट और विधि पांड्या घर से बेघर हो चुके हैं। लेकिन अब शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। शमिता शेट्टी का साथ देने उनका कोई अपना घर में एंट्री करने वाला है। अगर आप सोच रहे हैं कि वह राकेश बापट हैं तो अप बिलकुल गलत हैं। शो में राकेश नहीं बल्कि उनके भाई की एंट्री होने वाली है। जिसके बाद पूरे गेम के चेंज होने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके भाई बाहर से पूरा गेम देख चुके हैं और वह जानते हैं कि शो में शमिता को कौन धोका दे रही हैं। चलिए जानते हैं कौन है शमिता के भाई?
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी के भाई करेंगे शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री, बहन के साथ गेम खेलने वालों को सिखाएंगे सबक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं राजीव अदातिया?
शिल्पा और शमिता के भाई का नाम राजीव अदातिया हैं। वह दोनों के राखी ब्रदर यानि राखी वाले भाई हैं। राजीव ने बहुत कम उम्र में दुनियाभर में नाम कमाया है। महज 18 साल की उम्र में कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांडों का चेहरा बन गए थे। वह एक प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर के साथ साथ सक्सेसफुल मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
रााजीव शो में पूरी प्लेनिंग के साथ जा रहे हैं। वह चाहते हैं कि घर में कम से कम लड़ाईयां हो और फेक लोगों का चेहरा सबके सामने आ जाए।
दिग्गज स्टार्स के साथ हैं तस्वीर
राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर लगभग सभी दिग्गज लोगों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें शिल्पा शेट्टी, परिणीति चोपड़ा, रिद्धिमा कपूर साहनी, नीतू कपूर, सोनू निगम, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि राजीव इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं।
इस वीकेंड के वार में राजीव की शो में एंट्री होने जा रही है। शो में जाने के बाद वह अपनी बहन को सपोर्ट करते नजर आएंगे। इसके साथ ही देखना दिलचस्प होगा कि शो में शमिता के पीठ पीछे गेम खेलने वाले सदस्यों को वह कैसे मजा चखाएंगे या फिर खुद गेम का हिस्सा बन जाएंगे?