Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: Tejashwi Prakash said the wrong thing about Prateek Sehajpal Devoleena Bhattacharjee got furious on tejaswi prakash
{"_id":"61e079b601bba56f801fbd21","slug":"bigg-boss-15-tejashwi-prakash-said-the-wrong-thing-about-prateek-sehajpal-devoleena-bhattacharjee-got-furious-on-tejaswi-prakash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल को लेकर कही गलत बात, भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने ऐसे दिया जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल को लेकर कही गलत बात, भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने ऐसे दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:43 AM IST
सार
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में टिकट टू फिनाले टास्क को लेकर लगातार जंग जारी है। शो अब धीरे- धीरे अपने फिनाले की तरफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सदस्यों के बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में टिकट टू फिनाले टास्क को लेकर लगातार जंग जारी है। शो अब धीरे- धीरे अपने फिनाले की तरफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सदस्यों के बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। इसी बीच गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए आपस में मुकाबला करते दिखाई दिए। एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस के दिए साइकिल शॉप वाले टास्क से हुई। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी टास्क के दौरान सदस्यों के बीच मनमुटाव और बहस बाजी देखने को मिली।
एक और टास्क को लेकर बिग बॉस ओटीटी से ही अच्छे दोस्त रहे शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली। तो वहीं जीतने की कोशिश कर रहे प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच भी बहसबाजी होची नजर आई। इतना ही नहीं इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी और तेजस्वी भी एक-दूसरे भिड़ती नजर आईं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
दरअसल टास्क के दौरान बिग बॉस ने एलान किया कि तेजस्वी और प्रतीक को साइकिल बनाने के साथ ही अपनी- अपनी साइकिल एक- दूसरे से बचाना भी है। वहीं, दोनों ही सदस्य एक- दूसरे की साइकिल तोड़ भी सकते हैं। ऐसे में अपनी अपनी साइकिल बचाने की कोशिश के बीच तेजस्वी और प्रतीक के बीच तकरार देखने को मिली।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
टास्क के तहत प्रतीक तेजस्वी की साइकिल तोड़ने उनके पास आते हैं। इस दौरान दोनों के बीच छीना- झपटी भी देखने को मिली। यहां तक कि अपनी साइकिल पर बचाने के लिए तेजस्वी प्रतीक को लोहे से मारती भी नजर आईं। वहीं अपनी साइकिल बनाते समय प्रतीक की नाक में गलती से औजार लग जाता है, जिसकी वजह से उन्हें चोट लग गई। इसके बाद बिग बॉस ने टास्क को बीच में ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टास्क को रोकते हुए बिग बॉस ने प्रतीक मेडिकल रूम बुलाकर ट्रीटमेंट दिया। इसी बीच प्रतीक की चोट पर तेजस्वी उन्हें ताना मारती नजर आईं। प्रतीक के जाते ही तेजस्वी कहती हैं कि वह मेरे साथ गलत कर रहा था इसलिए उसके साथ ऐसा हुआ है। तेजस्वी की यह बात सुनते ही देवोलीना उन पर भड़क जाती हैं। वह कहती है कि इस तरह की गलत बातें ना करें।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी कहती है कि जीतने के लिए वह मेरे ऊपर बैठ रहा था। देवोलीना कहती है कि तुम गलत आरोप लगा रहे हो, वह सिर्फ टास्क कर रहा था। देवोलीना ने यह भी कहा कि तेजस्वी कल से ही प्रतीक के लिए गलत बातें कह रही हैं। इस दौरान प्रतीक का पक्ष लेते हुए देवोलीना रोने भी लगीं। वहीं, तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए देवोलीना ने कहा कि वह हमेशा की तरह अपना विमेन और सिंपैथी कार्ड खेल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।