सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल पर लगाए गंभीर आरोप, अभिनेत्री के खिलाफ हुए घरवाले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash accused pratik sehajpal to touching girl inappropriately umar riaz go against her
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही घर दो गुटो में बंटा हुआ है। एक तरफ जहां करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज एक टीम में खेल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रतीक सहजपाल लगातार इनके खिलाफ नजर आ रहे हैं। हालांकि शुरुआत में जहां प्रतीक को घर में सदस्यों से रिश्ते बनाने में काफी मुश्किल आ रही थी, तो वहीं उनका गेम अब सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स को भी काफी पसंद आ रहा है। प्रतीक में घर में सबसे झगड़ने का आरोप लगा तो वहीं उनसे लड़कियों के साथ गलत व्यवहार का भी आरोप लग चुका है।



तेजस्वी प्रकाश बीच में लाईं पुराना मुद्दा  

घर में प्राइज मनी टास्क के दौरान करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच एक बार फिर से झगड़ा देखने को मिला। जहां प्रतीक ने कहा कि करण ने उन्हें टास्क के दौरान लात मारी तो वहीं करण अपनी बात पर अड़े रहे कि वो गलती से लगी। लेकिन प्रतीक करण की एक बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने जमकर करण की क्लास लगाई। इसी दौरान करण के बचाव में आकर तेजस्वी ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए।

Trending Videos
bigg boss 15 tejasswi prakash accused pratik sehajpal to touching girl inappropriately umar riaz go against her
Colors Tv - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप

तेजस्वी ने करण और प्रतीक की लड़ाई के बीच में कूदते हुए कहा कि तुझे बताऊं कि टास्क के दौरान तू क्या-क्या करता है। जिस पर प्रतीक ने कहा आप बोलो। जिसके बाद तेजस्वी ने प्रतीक को कहा कि तू टास्क के दौरान लड़कियों को गलत जगह पर गलत तरीके से हाथ लगता है और ये सब कैमरे पर है। हालांकि इन सबके बीच रश्मि ने तेजस्वी को शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash accused pratik sehajpal to touching girl inappropriately umar riaz go against her
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी की इस बात से भड़के घरवाले

तेजस्वी ने जैसे ही प्रतीक पर इस तरह का आरोप लगाया सभी घरवाले उनके खिलाफ हो गए। उनके दोस्त उमर रियाज जिनका प्रतीक से झगड़ा चल रहा है, उन्होंने भी इस मामले में प्रतीक का साथ देते हुए कहा कि इस तरह से पुरानी बातों को बीच में लाना बिलकुल भी सही नहीं है। वहीं निशांत भी तेजस्वी पर इस बात को लेकर काफी गुस्सा हुए।

bigg boss 15 tejasswi prakash accused pratik sehajpal to touching girl inappropriately umar riaz go against her
निशांत भट्ट - फोटो : instagram

तेजस्वी-निशांत का हुआ झगड़ा

बिग बॉस के घर में कम ही ऐसा देखने को मिलता है जब तेजस्वी और निशांत एक-दूसरे से झगड़े। लेकिन जैसे ही तेजस्वी ने प्रतीक पर लड़कियों को लेकर आरोप लगाया, निशांत उन पर काफी गुस्सा हुए। इस दौरान तेजस्वी को निशांत ने कहा कि अगर मैंने सुनाना शुरू किया तो तुम गेट से बाहर चली जाओगी।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash accused pratik sehajpal to touching girl inappropriately umar riaz go against her
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram

मायशा अय्यर की निकाली बात

दरअसल तेजस्वी ने ये उस समय की बात निकाली जब मायशा अय्यर घर में थीं। याद दिला दें कि शुरुआत में मायशा अय्यर ने प्रतीक पर ये इल्जाम लगाया था कि जब वो कपड़े बदल रही थीं तो प्रतीक उस एरिया में आ गए। जिसकी सफाई देते हुए प्रतीक ने कहा था कि वो लड़ाई करते हुए आए उन्होंने कुछ भी जानबूझकर नहीं किया। इसी बात को जब तेजस्वी ने दोबारा निकाला तो ये घरवालों को बिलकुल पसंद नहीं आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed