फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: एक-दूसरे से दूर हो रहे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, एक्टर ने तो कह दी इतनी बड़ी बात

Sat, 30 Oct 2021 12:46 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 30 Oct 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash gets irritated from karan kundrra, actor says to akasa singh we are totally opposite
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है, ऐसे में घर में कई रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब तक घर में जहां मायशा और ईशान की लव स्टोरी दर्शकों को देखने को मिल रही है तो वहीं बड़ी ही बेसब्री से दर्शक तेजरन यानी की तेजस्वी और करण को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे। घर में इन दोनों की मस्ती और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। करण ने भी अकासा के सामने ये स्वीकार किया कि उन्हें तेजस्वी प्रकाश पर क्रश है। हालांकि तेजस्वी ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।



आ रही है करण और तेजस्वी में दूरी

लेकिन लगता है कि करीब आने से पहले ही इन-दोनों के बीच दूरी आने लगी है। दरअसल करण कुंद्रा की एक हरकत पर तेजस्वी उनसे काफी नाराज हुई। दरअसल करण ने कल कैप्टेनसी टास्क में सहमति ना होने के बाद ओटीटी से आए शमिता, प्रतीक और निशांत को लेकर कमेंट किया था। करण ने कहा था कि ये तीनों अंत में हर निर्णय में एक हो जाते हैं और हम भी एक हैं। इसके अलावा करण ने तीनों के लिए ओटीटी शब्द का भी इस्तेमाल किया।

bigg boss 15 tejasswi prakash gets irritated from karan kundrra, actor says to akasa singh we are totally opposite
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी ने करण को कहा कपटी

इसी बारे में बात करते हुए तेजस्वी ने करण से कहा कि मुझे ये बात आपकी बहुत बुरी लगती है कि आप सबके सामने बड़ी-बड़ी टिप्पणियां करते हैं और उसके बाद खुद आप निशांत और शमिता के पास जा-जाकर बात करते हैं। जबकि 10 लोग आपके ऊपर विश्वास करते हैं। तेजस्वी ने करण पर बहुत गुस्सा किया और साथ ही कहा कि अगर आपका ये व्यवहार है तो आप बहुत ही कपटी हैं।

bigg boss 15 tejasswi prakash gets irritated from karan kundrra, actor says to akasa singh we are totally opposite
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी ने कहा मैं अंधी नहीं हूं

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा को ये भी कहा कि इस घर में कई लोग तेरे को फॉलो करते हैं, लेकिन मैं ये सीधे तौर पर कहना चाहती हूं कि ये मेरे साथ नहीं चलेगा, क्योंकि मैं किसी की बातों में नहीं आती, लेकिन मैं जो देखती हूं वहीं कहती हूं और मैं अंधी नहीं हूं। इसलिए मैं आपसे कह रही हूं कि आप ये जो दोनों तरफ खेल रहे हो वो बहुत ही गलत है। हलंक करण ने इस दौरान तेजस्वी से कोई बहस नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash gets irritated from karan kundrra, actor says to akasa singh we are totally opposite
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

करण का टूटा दिल

तेजस्वी के इतना सुनाने के बाद करण कुंद्रा का काफी दिल टूट गया। करण ने पहले तो तेजस्वी से बात करते हुए कहा कि तुम बहुत सुनाती हो, उसके बाद करण अकासा से बात करते हुए नजर आए जहां उन्होंने अकासा को कहा कि मैं तेजस्वी को समझ नहीं पा रहा हूं। वो और मैं बिलकुल अलग हैं। आज मुझे बहुत अकेला महसूस हो रहा है। मुझे वो पसंद है लेकिन पता नहीं।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash gets irritated from karan kundrra, actor says to akasa singh we are totally opposite
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी को कहा अकेला महसूस कर रहा हूं

हालांकि करण तेजस्वी के पास गए और उन्होंने उन्हें कहा कि वो बहुत ही अकेला महसूस कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने तेजस्वी से कुछ बाते कीं, लेकिन इसी के साथ तेजस्वी को उन्होंने तेजस्वी से बात करते हुए कहा कि तुम मेरे बारे में सच में ऐसा सोचती हो। तेजस्वी ने करण को समझाते हुए आप अभी ऐसे दिख रहे हो, जो मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। आप अपनी प्राथमिकता सेट कीजिए। क्योंकि आप इस वक्त जो भी स्टेटमेंट दे रहे हैं एक बार वो खुद सुनिएगा। जिसके बाद दोनों ने बात की और प्रॉब्ल्म सोल्व की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed