फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: कैप्टेनसी टास्क में किसी भी टीम को नहीं मिली जीत, जानिए क्या है वजह

Thu, 28 Oct 2021 02:37 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 28 Oct 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash to jay bhanushali no one win captaincy task know details
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में है ऐसे में घर का तीसरा कैप्टन बनने के लिए घरवालों में रेस लगी हुई थी। बिग बॉस ने घरवालों को इस हफ्ते एक कार्य दिया, जिसमें गार्डन एरिया में ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट रखा गया। इस टास्क में बिग बॉस ने दो टीमें बनाई, जिसमें से एक टीम में तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, मायशा अय्यर, राजीव अदातिया, सिंबा नागपाल और प्रतीक प्रतीक सहजपाल शामिल थे तो वहीं दूसरी टीम में उमर रियाज, विशाल कोटियन, अफसाना खान, अकासा, ईशान और जय भानुशाली शामिल थे।



दूसरी टीम ने टास्क किया परफॉर्म

कल जहां पहली यानी की जय भानुशाली की टीम ने ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट में खड़े होकर कैप्टेनसी टास्क किया और तेजस्वी और दूसरी टीम ने उन्हें इस कार्य में सफल होने से रोका तो वही आज दूसरे दिन तेजस्वी और प्रतीक की टीम को ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट में खड़ा होना था और दूसरी टीम को इस हफ्ते की कैप्टेनसी जीतने के लिए उनमें से किसी एक भी सदस्य को इस एल्फाबेट से नीचे उतारना था ताकि वो ये टास्क जीत सके।

bigg boss 15 tejasswi prakash to jay bhanushali no one win captaincy task know details
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राजीव को बनाया निशाना

जय भानुशाली और उमर रियाज की टीम ने इस कार्य में हर घरवाले को परेशान न करते हुए सिर्फ एक सदस्य को पहले उस ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट से बाहर निकालने की योजना बनाई और सबसे पहले उनके निशाने पर रहे वाइल्ड कार्ड एंट्री राजीव अदातिया। राजीव अदातिया को दूसरी टीम ने न सिर्फ साबून, बल्कि पाउडर से लेकर मिर्ची का धुआ सुंघाने तक हर कार्य किया।

bigg boss 15 tejasswi prakash to jay bhanushali no one win captaincy task know details
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं काम आई कोई स्ट्रेटेजी

हालांकि दूसरी टीम की ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट में खड़ी टीम को बाहर निकालने की कोई भी स्ट्रेटेजी काम नहीं आई। राजीव के अपने अल्फा बेट से ना उतरने के बाद दूसरी टीम निशांत के पास गईं और उन्हें भी मिर्ची का धुआं सुंघाया, इसके बाद तेजस्वी के पास जाकर अफसाना और अकासा ने उनके ऊपर बर्फ डाल दी। हालांकि राजीव के इतना टॉर्चर सहने के बाद घरवालों ने ये निर्णय लिया कि वो अब अगर जीते तो वो राजीव को ही कप्तान बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash to jay bhanushali no one win captaincy task know details
शमिता शेट्टी और उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी पर उमर रियाज ने लगाया इल्जाम

टास्क के दौरान उमर रियाज और शमिता शेट्टी का भी बड़ा झगड़ा देखने को मिला, जहां शमिता बार-बार उमर को लिक्विड का इस्तेमाल करने से रोकती हुई नजर आईं तो वहीं दूसरी तरफ उमर रियाज ने शमिता को कहा कि वो आपका भाई है इसलिए आप ऐसा कर रही हो। जिसके बाद शमिता काफी गुस्सा हुईं।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash to jay bhanushali no one win captaincy task know details
Colors Tv - फोटो : बिग बॉस 15

नहीं जीती कोई भी टीम

दूसरी टीम ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट में खड़े हुए लोगों को वहां से निकालने में असफल हुए। लगातार कोशिशों के बावजूद भी अपनी जगह से कोई नहीं हिला जिसके बाद इस कैप्टेन्सी टास्क का समय खत्म हो गया और कोई भी टीम नहीं जीत पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed