सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने उड़ाए उमर रियाज के होश, कहा-मैं मां बनने वाली हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 19 Dec 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi praksh says to umar riaz i am pregnant govinda and salman khan gives task to housemates
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में जब भी सलमान खान आते हैं तो घरवाले अक्सर सहम जाते हैं। हर हफ्ते कोई न कोई घरवाला सलमान खान के निशाने पर रहता है। इस शनिवार को भी घर में सलमान खान ने देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर तेजस्वी प्रकाश, अभिजीत बिचुकले और राखी के पति रितेश की खूब क्लास लगाई। शनिवार को जहां सलमान खान का गुस्सा दर्शकों को देखने को मिला तो वहीं आज दर्शकों को सलमान खान की मस्ती देखने को मिली। क्योंकि उनके पार्टनर गोविंदा शो में अतिथि बनकर पहुंचें।



गोविंदा-सलमान ने घरवालों को दिया टास्क

जब सलमान खान और गोविंदा एक मंच पर हो और खुराफाती ना हो ऐसा कैसे हो सकता है भला। रविवार के एपिसोड में भी ऐसे ही मस्ती देखने को मिली। जहां गोविंदा और सलमान खान ने मंच पर डांस करने के साथ-साथ घरवालों के साथ ढ़ेर सारी मस्ती की। सलमान खान और गोविंदा घर के सभी सदस्यों को अपनी उंगली पर नचाते हुए नजर आए। सलमान और उनके पार्टनर गोविंदा ने सभी घरवालों को एक-एक करके टास्क दिया।

Trending Videos
bigg boss 15 tejasswi praksh says to umar riaz i am pregnant govinda and salman khan gives task to housemates
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी प्रकाश ने उड़ाए उमर रियाज के होश

हाल ही में शो के मेकर्स ने बिग बॉस का एक प्रोमो जारी किया। इस प्रोमो में सलमान खान ने तेजस्वी प्रकाश को एक टास्क दिया। सलमान ने उन्हें कहा कि वो घरवालों को परेशान करें। तेजस्वी उमर रियाज के सामने ये कहते हुए नजर आईं कि मुझे ऐसा लगता है मैं मां बनने वाली हूं। लेकिन उमर मुझे ये बता कि गैस से कोई मां बन सकता है क्या। तेजस्वी का अभिनय देखकर सलमान और गोविंदा भी अपनी हंसी नहीं रोक सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi praksh says to umar riaz i am pregnant govinda and salman khan gives task to housemates
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण कुंद्रा के भी उड़ाए होश

तेजस्वी ने करण कुंद्रा को कहा मुझे गैस हो रही है। जिसके बाद करण उनसे थोड़ा पीछे हट गए। गोविंदा ने तेजस्वी को गुस्सा करने के लिए कहा। तेजस्वी ने राजीव और अन्य सदस्यों के सामने कहा ये मजाक की बात नहीं है। जिसके बाद तेजस्वी ने करण को कहा कि उस दिन शमिता बेहोश हुई तो तुम उसे गोद में उठाकर लेकर गए, लेकिन आज जब मुझे गैस हुई तो ऐसा कर रहे हो।

bigg boss 15 tejasswi praksh says to umar riaz i am pregnant govinda and salman khan gives task to housemates
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

निशांत और शमिता ने भी किया टास्क

गोविंदा ने तेजस्वी के अलावा निशांत भट्ट को टास्क देते हुए कहा कि तुम्हें सभी घरवालों को परेशान करना है। निशांत ने पहले तो अभिजीत बिचुकले की रजाई खींच ली और उसके बाद पानी पीकर तेज तेज खांसने लगे जिसे देखकर प्रतीक काफी डर गए। वहीं शमिता ने भी निशांत से कहा उनके पेट में गुड़गुड़ हो रही है।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi praksh says to umar riaz i am pregnant govinda and salman khan gives task to housemates
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

घरवालों ने किया डांस

घरवालों ने गोविंदा के सेट पर आने का जश्न मनाया। सभी ने गोविंदा के लिए एक खास डांस का आयोजन किया। जहां गोविंदा ने भी जमकर घरवालों के साथ मस्ती की और साथ ही मंच पर सलमान भी उनकी धुन पर थिरकने के लिए मजबूर हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed