फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले से छीना 'टिकट टू फिनाले', घरवालों के इस कदम से दोनों को हुआ नुकसान

Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
सार

बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले से टिकट टू फिनाले वापस ले लिया गया है और अब वह दोनों घर में असुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Ticket to Finale withdrawn from Rashami Desai and Abhijeet Bichukale
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगले हफ्ते शो का फिनाले होने वाला था लेकिन फिनाले से कुछ दिनों पहले ही मेकर्स बिग बॉस में ऐसा ट्विस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए हैं, तो दूसरी तरफ फैंस भी हैरान हैं। मेकर्स ने बिग बॉस को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है यानी अब शो का फिनाले दो हफ्ते के बाद होगा, जिस वजह से कई कंटेस्टेंट्स परेशान नजर आए। मेकर्स के इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन कंटेस्टेंट्स को होगा, जो टिकट टू फिनाले नहीं जीत पाए हैं साथ ही इस सीजन में जिन-जिन कंटेस्टेंट्स ने टिकट टू फिनाले जीता है, उनके लिए मुश्किलें शुरू होने वाली हैं। इन मुश्किलों का सबसे पहले रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले ने सामना किया है। इस हफ्ते उनसे टिकट टू फिनाले छीन लिया गया है।  

Bigg Boss 15 Ticket to Finale withdrawn from Rashami Desai and Abhijeet Bichukale
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, सलमान खान ने घरवालों के सामने शो को दो हफ्ते तक आगे बढ़ाने का एलान किया, जिसके बाद बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि अब घर में जिन लोगों ने टिकट टू फिनाले नहीं जीता है, वह आने वाले दो हफ्ते में टिकट टू फिनाले जीत सकते हैं लेकिन ये टिकट उन्हें जीते हुए कंटेस्टेंट्स के हाथ से निकालना होगा, जो नॉमिनेशन टास्क के दौरान होगा।

Bigg Boss 15 Ticket to Finale withdrawn from Rashami Desai and Abhijeet Bichukale
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर में एक प्रक्रिया हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को किन्हीं दो सदस्यों का नाम लेना था और उनका चेहरा तक काला करना था। इस दौरान घरवालों ने सबसे ज्यादा रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले का नाम लिया, जो पहले टिकट टू फिनाले विजेता थे। इस प्रक्रिया में सात लोगों ने अभिजीत बिचुकले को नॉमिनेट किया और चार लोगों ने रश्मि देसाई को नॉमिनेट किया, जिस वजह से दोनों मुश्किल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Ticket to Finale withdrawn from Rashami Desai and Abhijeet Bichukale
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि और अभिजीत को ज्यादा वोट मिलने की बात बताते हुए बिग बॉस ने उनसे ‘टिकट टू फिनाले’ वापस ले लिया। बिग बॉस ने कहा, 'आज की इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा वोट उन दो सदस्यों को मिले हैं, जो टिकट टू फिनाले वीक के सदस्य हैं। इसी वजह से ये दोनों अपना टिकट टू फिनाले वीक अभी से गवाते हैं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Ticket to Finale withdrawn from Rashami Desai and Abhijeet Bichukale
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते बिग बॉस 15 में राखी सावंत, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और तेजस्वी घर में सुरक्षित हैं। वहीं, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले असुरक्षित हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed