बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से घर में काफी कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्यों के बीच की जंग लगातार जारी है। एक तरफ जहां वीआईपी सदस्य रश्मि, राखी, देवोलीना, रितेश और अभिजीत घरवालों को लगातार अपने काम करवाने के लिए आदेश दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नॉन वीआईपी करण, उमर और निशांत सहित कई घरवालों ने अब वीआईपी कंटेस्टेंट्स को परेशान करने के लिए बिलकुल कसर नहीं छोड़ी।
Bigg Boss 15: आपस में भिड़े उमर रियाज और रश्मि देसाई के फैंस, अभिनेत्री पर गलत तरह से छूने का लगाया इल्जाम
वायरल हुआ वीडियो
Yes so true Rashami is being so touchy touchy with Umar. When your own fave is a chipku who touches Umar's butt inappropriately you shouldn't blame others! Reverse the gender & see the outrage if Umar touched Rashami's butt#UmarRiaz #RashamiDesai #UmRashpic.twitter.com/Pfoqck0YAJ
दरअसल सोशल मीडिया पर उमर और रश्मि का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उमर के एक फैन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनके फैन ने रश्मि देसाई पर उमर को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। इस वीडियो को साझा करते हुए फैन ने लिखा रश्मि उमर को गलत तरीके से छू रही वो उनके साथ बहुत टची-टची हो रही हैं।
रश्मि के सपोर्ट में उतरें फैंस
उमर रियाज के प्रशंसकों ने जैसे ही अभिनेत्री पर निशाना साधा, रश्मि के फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में खड़े हो गए। एक प्रशंसक ने अभिनेत्री का साथ देते हुए लिखा, ‘वह उमर को गलत तरीके से नहीं छू रही हैं, उनके दोनों हाथ पॉकेट में हैं। उनसे उसको नी जर्क दिया है। तो वही दूसरे फैन ने लिखा, ‘वो बाहर से दोस्त हैं उनमें मजाक चलता है।
दोनों में दिख रहा है अच्छा बॉन्ड
भले ही कुछ फैंस सोशल मीडिया पर आपस में दोनों को लेकर लड़ाई कर रहे हों, लेकिन कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें इन दोनों की जोड़ी बहुत ही पसंद है और वो चाहते हैं कि दोनों गेम में साथ आगे बढ़े। दोनों का भी हर दिन के साथ घर में एक खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है। रश्मि ने कहा था कि उन्हें उमर पसंद हैं।
घर में आते ही दी उमर को सलाह
रश्मि देसाई जैसे ही वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर घर में आईं उन्होंने हर घरवाले से उनके गेम के बारे में बात की। उमर से भी बातचीत करते हुए रश्मि ने कहा कि वो शुरुआत में वो डगमगाए थे लेकिन अब वो अच्छा गेम खेल रहे हैं। दरअसल रश्मि और उमर की मुलाकात बिग बॉस सीजन 13 में पहली बार हुई थी। रश्मि और आसिम काफी अच्छे दोस्त हैं।