{"_id":"6175b6b54c332a7bf3223b47","slug":"bigg-boss-15-umar-riaz-and-simba-nagpal-clashed-in-sultani-akhada-the-family-members-told-it-the-winner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: सुल्तानी अखाड़ा में भिड़े उमर रियाज और सिंबा नागपाल, घरवालों ने इसे बताया विजेता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: सुल्तानी अखाड़ा में भिड़े उमर रियाज और सिंबा नागपाल, घरवालों ने इसे बताया विजेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज और सिंबा नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो को शुरू हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब शो में कई नए मोड़ और बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शो की शुरुआत में जहां बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंटा दिखाई दिया था। वहीं अब 3 हफ्ते बाद शो के सभी सदस्य जंगल को छोड़ मुख्य घर में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में अब घर में रोजाना नया बवाल देखने को मिल रहा है।
शो में बीते हफ्ते सदस्यों के बीच काफी लड़ाई- झगड़े देखने को मिले। ऐसे में हफ्ते भर हुए सभी कारनामों का लेखा- जोखा लेकर आए शो के होस्ट सलमान खान। इस हफ्ते प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिला। इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ करण कुंद्र और जय भानुशाली की जमकर क्लास लगाई। बल्कि घरवालों को कई मजेदार टास्क भी दिए।
2 of 5
उमर रियाज और सिंबा नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड के वार एपिसोड में इस बार सुल्तानी अखाड़े में आज उमर रियाज और सिंबा नागपाल एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। इस दौरान पहले राउंड के तहत दोनों को मौखिक दंगल का सामना करना पड़ा। इस राउंड में उमर और सिंबा को बातों के जरिए खुद को एक दूसरे से बेहतर साबित करना था।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले राउंड की शुरुआत के साथ ही अपना पक्ष रखते हुए सिंबा ने कहा कि वह खुद उमर से बेहतर इसलिए मानते हैं क्योंकि घर में सभी के साथ काफी ईमानदार है। साथ ही वह दिमागी और शारीरिक तौर पर काफी फिट भी है। सिंबा ने यह भी कहा कि वह उमर से बेहतर ढंग से गेम खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वहीं, सिंबा के तर्क का जवाब देते हुए उमर ने भी अपना पक्ष रखते हुए खुद को सिंबा से बेहतर बताने की पूरी कोशिश की। इस दौरान दोनों के बीच काफी बहसबाजी भी देखने को मिली। हालांकि, अंत में घरवालों के सपोर्ट और वोट की मदद से सिंबा ने पहला राउंड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
सिंबा नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बारी आई दूसरे राउंड यानी शारीरिक दंगल की। इस राउंड में शुरुआत से ही सिंबा ने अपनी मजबूत पकड़ बना कर रखी। अखाड़े में दंगल करते हुए दोनों ने इसे जीतने की पूरी कोशिश की। लेकिन आखिर में सिंबा ने बढ़त बनाते हुए उमर को दूसरे राउंड में भी हरा दिया। इस तरह इस हफ्ते सुल्तानी अखाड़े का खिताब सिंबा ने अपने नाम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।