फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: उमर रियाज के पिता ने तेजस्वी प्रकाश पर साधा निशाना, अभिनेत्री को बताया मौकापरस्त

Thu, 13 Jan 2022 12:08 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 13 Jan 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz father  targets Tejashwi Prakash calls the actress opportunistic
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन शुरुआत से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। ऐसे में दर्शकों के लिए इस शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। शो में शुरुआत से हो रहे हंगामे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। जैसे जैसे शो फिनाले  के करीब पहुंचता जा रहा है, वैसे वैसे ही इसमें काफी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच में शो से उमर रियाज के बाहर होने पर दर्शकों को तगड़ा झटका लगा था। उमर के घर से बेघर होने पर एक ओर जहां उनके फैंस दुखी हो गए तो वहीं कई फैंस इस पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

ऐसे में उमर रियाज के पिता ने भी अपने बेटे की एलिमिनेशन पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि उन्होंने एलिमिनेशन के दौरान तेजस्वी प्रकाश के बर्ताव को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। दरअसल, उमर के घर से बेघर होने के दौरान अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश काफी खुश नजर आई थीं। अभिनेत्री की यही खुशी उमर के पिता को रास नहीं आई और उन्होंने एक ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

Bigg Boss 15: Umar Riaz father  targets Tejashwi Prakash calls the actress opportunistic
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी तेज प्रकाश पर ट्वीट करते हुए उमर रियाज के पिता रियाज अहमद चौधरी ने ट्वीट करते हुए अभिनेत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा उमर के एलिमिनेशन के दौरान तेजस्वी काफी खुश दिखाई दे रही थीं। उन्हें लग रहा था कि करण अब पूरे उनके कंट्रोल में आ चुके हैं। लेकिन निशांत ने शमिता का समर्थन कर तेजस्वी को आईना दिखाया है। निशांत ने तेजस्वी को बताया है कि जिंदगी में मौकापरस्त नहीं बनना चाहिए।
 

 

Bigg Boss 15: Umar Riaz father  targets Tejashwi Prakash calls the actress opportunistic
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शो में अपनी धीमी शुरुआत करने वाले उमर रियाज ने आखिर में आते- आते अपने शानदार गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी उछाल देखने को मिला। इतना ही नहीं अपने दमदार खेल की बदौलत उमर फिनाले फीस में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz father  targets Tejashwi Prakash calls the actress opportunistic
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, शो में शुरुआत से ही उनकी कमजोरी रहे उनके आक्रामक बर्ताव में उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल, टास्क के दौरान प्रतीक के साथ हुई हाथापाई की वजह से एक ओर जहां बिग बॉस और शो के हो सलमान खान उनसे काफी नाराज नजर आए। तो वहीं, वीकेंड के वार पर जनता के फैसले के बाद उन्हें घर से बेघर होना पड़ा।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz father  targets Tejashwi Prakash calls the actress opportunistic
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

वहीं तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो अभिनेत्री शुरुआत से ही इस सीजन में सबकी पसंदीदा सदस्य रही हैं। हालांकि, शो के दौरान उनके गेम में हुए परिवर्तन ने कई लोगों को निराश कर दिया। लोगों की इस निराशा का असर उनकी लोकप्रियता पर भी देखने को मिला और वह करण कुंद्रा से पीछे होती नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed