बिग बॉस का घर एक ऐसी जगह हैं जहां 4 महीने में कई रिश्ते बनते और कई रिश्ते बिगड़ते हुए दिखाई देते हैं। बिग बॉस सीजन 15 का आगाज भी बहुत ही शानदार हुआ, जहां कई घरवाले एक-साथ मिलकर टास्क और बाकी के कार्य करते हुए नजर आए तो वहीं शुरुआत से ही कुछ सदस्यों ने दर्शकों को पूरी तरह से बोर कर दिया। लेकिन घर में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्हें साथ में दर्शक बहुत ही पसंद कर रहे हैं और इसमें हैं जय भानुशाली, विशाल कोटियन, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश।
Bigg Boss 15: विशाल और जय की दोस्ती में पड़ने लगी है दरार, तेजस्वी ने दिया इस दोस्त का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय और विशाल की दोस्ती में पड़ने लगी है दरार
बिग बॉस के मुख्य घर में जाते ही विशाल कोटियन और जय भानुशाली की दोस्ती में तकरार देखने को मिल रही है। दरअसल बिग बॉस ने हमेशा की तरह जंगलवासियों को मुख्य घरतक जाने के लिए रोड मैप दिया था और मुख्य घर के सदस्यों को वो मैप बनाने से उन्हें रोकना था। जहां प्रतीक के अलावा जय भानुशली भी ये कोशिश करते हुए नजर आए कि वो जंगलवासियों से मैप छीन सकें।
विशाल ने नहीं की मदद
जय भानुशाली को इस बात का गुस्सा आया कि जब वो जंगलवासियों से छीना झपटी कर रहे थे तो विशाल उस वक्त साइड में खड़े थे और ये कह रहे थे कि वो अपने दिमाग का इस्तेमाल करेंगे। हम क्या पागल बैठें हुए है जो मेहनत कर रहे हैं। हमारे में इतनी एनर्जी नहीं होती है हमें स्विच करना पड़ेगा। तेजस्वी ने जय द्वारा की गई मेहनत की जमकर तारीफ की। जय ने कहा वो एक से अधिक था इसलिए मैंने पूरा नहीं लिया ताकि वो मेरे ऊपर न चढ़ें ।
तेजस्वी ने दिया जय का साथ
तेजस्वी ने विशाल की हरकत देखने के बाद कहा कि अब से कोई टाइल्स नहीं खीचेगा, जिसके बाद विशाल आकर तेजस्वी को अपना आइडिया बताने लगे। जय ने जब विशाल को समझाने की कोशिश की तो विशाल नहीं समझे। जिसके बाद तेजस्वी ने जय का साथ देते हुए विशाल को कहा कि अगर घर का एक स्ट्रॉंग सदस्य कोशिश नहीं कर रहा तो मैं नहीं चाहती कोई भी कोशिश करे। तेजस्वी ने कहा आप कर क्या रहे हो। सभी घरवालों ने विशाल को काफी खरी- खोटी सुनाई।
विशाल ने जय के लिए कही ये बात
कैप्टनसी टास्क के दौरान विशाल शमिता से बातचीत करते हुए नजर आए। जहां विशाल और शमिता आपस में ये डिस्कस कर रहे थे कि पावर मिलने के बाद कौन-कौन से सदस्य गेम के लिए अपने लोगों का विश्वास तोड़ सकते हैं। इस बातचीत में विशाल ये कहते हुए नजर आए कि जय गेम के लिए अपने लोगों का साथ छोड़ देंगे।