फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: विशाल कोटियान के बयान से हैरान हुईं शमिता शेट्टी, मीडिया वालों ने खोली एक्टर की पोल

Mon, 22 Nov 2021 01:59 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 22 Nov 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 vishal kotian comment on raqesh bapat bada hath maara hai bhai ne shamita shetty gets shocked to hear that
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में वीकेंड का वार इस बार बहुत ही धमाकेदार रहा, क्योंकि इस हफ्ते सलमान खान ने घरवालों के सामने एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे किए। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के रूप में देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई की एंट्री होने जा रही है। लेकिन इन सबके बीच हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कई मीडिया वाले घर के अंदर गए और उन्होंने कंटेस्टेंट्स के बारे में कई पोल खोली। मीडिया वालों के निशाने पर सबसे ज्यादा जो आए वो थे विशाल कोटियन।



मीडिया वालों ने विशाल कोटियन पर उठाए सवाल

एक तरफ जहां शमिता लगातार विशाल कोटियन को लेकर कनफ्यूज दिखाई दी तो वहीं दूसरी तरफ मीडिया ने घर में आने के बाद विशाल की जमकर क्लास लगाई। सभी घरवालों से सवाल और जवाब का सिलसिला शुरू हुआ और विशाल से एक मीडिया रिपोर्टर ने सवाल पूछते हुए कहा कि आप शमिता शेट्टी को अपनी बहन कहते हैं, लेकिन उन्हीं के पीठ पीछे ऐसी बात करते हैं जो बिलकुल भी सही नहीं है।

Bigg boss 15 vishal kotian comment on raqesh bapat bada hath maara hai bhai ne shamita shetty gets shocked to hear that
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राकेश बापट को लेकर कही थी ये बात

दरअसल एक एपिसोड के दौरान विशाल कुछ घरवालों से बातचीत के दौरान ये कहते हुए दिखाई दिए कि राकेश बापट ने बहुत बड़ा हाथ मारा है। इसी बात का जिक्र करते हुए रिपोर्टर ने विशाल को कहा आप किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी बात कह रहे हैं जिसे आप अपनी बहन कहते हैं। आपने कहा कि राकेश बापट ने बहुत बड़ा हाथ मारा है। आप ऐसा कैसे कह सकते हैं, जबकि आपको पता है कि उनका परिवार भी ये शो देख रहा है।

Bigg boss 15 vishal kotian comment on raqesh bapat bada hath maara hai bhai ne shamita shetty gets shocked to hear that
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

विशाल ने दी अपनी सफाई

मीडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल के बाद विशाल का चेहरा पूरी तरह से उतर गया और उन्होंने मीडिया के सामने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी। हालांकि उनकी इस बात को सुनने के बाद शमिता शेट्टी भी काफी हैरान रह गईं और उन्होंने विशाल के चेहरे की तरफ देखा। शमिता शेट्टी ने कहा ये कोई मजाक की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 vishal kotian comment on raqesh bapat bada hath maara hai bhai ne shamita shetty gets shocked to hear that
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता के चेहरे पर दिखी नाराजगी

मीडिया द्वारा इस बात को सुनने के बाद शमिता की विशाल के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने विशाल को कहा तुम हमेशा इस तरह की बातें करते हो। बता दें कि जब विशाल ने राकेश बापट के लिए ये बात कही थी उस दौरान वहां पर तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज और करण कुंद्रा भी मौजूद थे। दरअसल विशाल ने कहा था कि बहुत बड़ा हाथ मारा है अपने भाई ने। सीधा वो शिल्पा शेट्टी है न उसी की बहन को पटा लिया। अब क्या उसी के दम पर ये शो वो शो चलता रहेगा।

विज्ञापन
Bigg boss 15 vishal kotian comment on raqesh bapat bada hath maara hai bhai ne shamita shetty gets shocked to hear that
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता ने कहा मेरा परिवार देख रहा है

शमिता ने विशाल के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि आप बोलने से पहले ये बिलकुल नहीं सोचते हो कि ये मेरा परिवार देख रहा है। राकेश चला गया ये मेरे लिए अच्छा है वो मेरे ऊपर अब निर्भर होगी, ये बात बिलकुल भी अच्छी नहीं है अगर मेरा बॉयफ्रेंड गया है बीमारी की वजह से और आप कह रहे हो मैं खुश हूं तो आप सोचो कैसा फील होगा।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed