फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने जय भानुशाली के लिए कही यह बात, क्या दोनों के बीच पड़ने लगी दरार?

Fri, 15 Oct 2021 12:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 15 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Vishal Kotian said this against Jai Bhanushali he said  should I face the friend or else
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में घरवालों के बीच रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है। ऐसे में मुख्य घर के अंदर जाने के लिए जंगलवासियों के बीच रेस तेज होती जा रही है। इस वक्त शो में बिग बॉस की तरफ से जंगलवासियों को ‘जहर का कहर’ टास्क दिया गया है, जिसमें जंगलवासियों को चार टीमों में बांट दिया गया है और इस टास्क की संचालक शमिता शेट्टी को बनाया गया है। शो में अब तक जो जंगलवासी एक-दूसरे के साथ खड़े होकर गेम खेलते नजर आ रहे थे। वहीं, इस टास्क के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ होते हुए साफ नजर आए रहे हैं। बिग बॉस के घर में जय भानुशाली और विशाल कोटियन काफी अच्छे दोस्त बन गए थे, लेकिन लगता है अब इस टास्क ने दोनों की दोस्ती में भी दरार ला दी है।

Bigg Boss 15 Vishal Kotian said this against Jai Bhanushali he said  should I face the friend or else
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram

दरअसल, 14 अक्तूबर के एपिसोड में विशाल कोटियन और तेजस्वी प्रकाश टास्क को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विशाल तेजस्वी से कहते हैं, ‘इस घर में तू और शमिता मेरे लिए खास है।’ इतना ही नहीं, विशाल जय के खिलाफ बोलते हैं। विशाल ने कहा, ‘जय मेरे ऊपर भारी हो रहा है, क्योंकि वह बातों को सुनता नहीं है।’ हालांकि, इस दौरान तेजस्वी विशाल को समझाने की कोशिश करती हैं। तेजस्वी कहती हैं कि, ‘हम तीनों ने एक साथ शुरुआत की थी और शुरुआत में ही हमने एक-दूसरे से वादा किया था, जो जैसा भी है चलने दे।’

Bigg Boss 15 Vishal Kotian said this against Jai Bhanushali he said  should I face the friend or else
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram

तेजस्वी की इस बात पर विशाल कहते हैं कि, ‘हां ये बात ठीक है लेकिन हम मेरे दिल की बात है, जो मैं तुझे बता रहा हूं।’ इतना ही नहीं, विशाल आखिर में ये भी कहते हैं कि, मुझे समझ नहीं आ रहा कि, अब खेल में मैं अपने दुश्मन का सामना करूं या फिर दोस्त (जय) का।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Vishal Kotian said this against Jai Bhanushali he said  should I face the friend or else
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं, शो में करण कुंद्रा भी जय भानुशाली और विशाल के बारे में बात करते नजर आए। ईशान करण से टास्क के दौरान जय को अपनी तरफ करने के लिए कहते हैं। इस पर करण कहते हैं, ‘विशाल बहुत शाणा है। वो जय को भाई-भाई कहकर अपना काम निकाल रहा है।’

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Vishal Kotian said this against Jai Bhanushali he said  should I face the friend or else
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते घर में हुए ये नॉमिनेट
बता दें कि, बिग बॉस में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से विशाल कोटियन, विधि पांड्या, अफसाना खान, डॉलर, अकासा सिंह और ईशान सहगल नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये होगा कि, इस हफ्ते कौन घर से बाहर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed