फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: विश्व सुंदरी ने घरवालों से की बातचीत, मैप देने के बदले रखी यह शर्त

Fri, 08 Oct 2021 12:34 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Vishwasundari talks to the family members of the jungle put this condition for giving the map
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरू होते ही काफी दिलचस्प हो गया है। शो में इस बार जंगल थीम पर आधारित गेम खेला जा रहा है। इस सीजन घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत पहले हिस्से में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट मुख्य घर के सदस्य बने हैं। जबकि अन्य सभी कंटेस्टेंट जंगलवासी बन कर जंगल में रह रहे हैं। ऐसे में जंगल में रह रहे इन सदस्यों को रहने के लिए काफी सीमित मात्रा में संसाधन दिए गए है। 

जंगल में बिना किसी पूरी सुख-सुविधा के रह रहे इन सदस्यों का सब्र का बांध अब टूटता ही जा रहा है। इन सदस्यों के पास ना तो कपड़े हैं, ना खाने के लिए खाना। ऐसे में परेशान हो रहे इन जंगल वासियों से आज के एपिसोड में विश्व सुंदरी ने बातचीत की और उनकी समस्या का समाधान करने का एक उपाय भी बताया।

Bigg Boss 15: Vishwasundari talks to the family members of the jungle put this condition for giving the map
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विश्व सुंदरी ने सबसे कहा कि या तो वह जंगल में रह रहे सभी सदस्यों के कपड़े देंगी या किन्हीं 5 सदस्यों के कपड़े और साथ में एक मैप देंगी। सुंदरी ने इसके लिए जंगलवासियों को सोचने का समय देती है। इस पर जंगलवासी फैसला करते है कि वह विशाल,साहिल, ईशान,तेजस्वी और मायशा का बैग मंगवाएंगे। 

Bigg Boss 15: Vishwasundari talks to the family members of the jungle put this condition for giving the map
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जंगलवासियों के इस फैसले के बाद विश्व सुंदरी बताती है कि गुफा खुलते ही जंगलवासी पांच सदस्यों के बैग और मैप ले सकते हैं। लेकिन, इस बीच शमिता, प्रतीक और निशांत पूरी कोशिश करते हैं कि जंगलवासी किसी तरह मैप तक ना पहुंच पाएं। हालांकि, वह अपनी इस कोशिश में असफल हो जाते है और जंगलवासियों को एक मैप मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Vishwasundari talks to the family members of the jungle put this condition for giving the map
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इस दौरान प्रतीक और जय एक बार फिर धक्का- मुक्की करते नजर आए, जिस पर बिग बॉस को दोनों के चेतावनी तक देनी पड़ी। वहीं, जंगलवासी मुख्य घर में छिपे मैप को हासिल करने के लिए शमिता, प्रतीक और निशांत में फूट डालने की कोशिश करते है। उनकी यह कोशिश रंग लाती है और मुख्य घर में रह रहे तीनों सदस्य एक- दूसरे से ही भिड़ गए।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Vishwasundari talks to the family members of the jungle put this condition for giving the map
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, प्रतीक पर होकर शमिता गुस्से में आकर जंगलवासियों को एक और मैप दे देती हैं और इस तरह जंगल वासी अपने प्लान में सफल हो जाते हैं। इसके बाद प्रतीक की हरकतों से आहत शमिता रोने लगती हैं और कहती है अब से वह प्रतीक और निशांत की टीम का हिस्सा नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed