फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naagin 6: पहली बार महामारी से लड़ेगी एकता कपूर की नागिन, तस्वीरों में देखिए तेजस्वी प्रकाश का कातिलाना लुक

Mon, 31 Jan 2022 02:18 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 winner Tejaswi Prakash to play the lead role in colors Naagin 6
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलर्स टीवी का शो नागिन अपने पहले सीजन से ही दर्शकों को खूब पसंद आया है और जब से इस फंतासी फिक्शन शो 'नागिन' के छठे सीजन की घोषणा की गई है, तब से देश भर के प्रशंसक नई नागिन के प्रकट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हो चुका है। एकता कपूर के नागिन 6  की लीड रोल में कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश होंगी। बिग बॉस 15 में अपने खेल से सबका मनोरंजन करके ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अब तेजस्वी नागिन बनकर सबके होश उड़ाने को तैयार हैं। इसके साथ ही बिग बॉस में सह प्रतियोगी रहे सिंबा नागपाल भी नागिन 6 में नजर आने वाले हैं।

Bigg Boss 15 winner Tejaswi Prakash to play the lead role in colors Naagin 6
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सामने आया नागिन का कातिलाना लुक-
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के मौके पर, सलमान खान ने तेजस्वी के अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए नागिन 6 में उनके किरदार की घोषणा की। इसके बाद नागिन बनी तेजस्वी ने शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी। नागिन के रोल में तेजस्वी का लुक  किलर लग रहा है।

Bigg Boss 15 winner Tejaswi Prakash to play the lead role in colors Naagin 6
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो में महामारी से लड़ती नजर आएगी नागिन
एकता कपूर के शो नागिन  के सीजन 6 में नागिन रानी यानी की 'सर्वश्रेष्ठ नागिन' एक ऐसे वायरस से लड़ती दिखाई देगी, जो मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बन गया है। हाल ही में कलर्स टीवी की तरफ से शो का प्रोमो भी रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद लोगों ने नागिन 6 का कहानी को लेकर जमकर ट्रोल किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 winner Tejaswi Prakash to play the lead role in colors Naagin 6
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो में दोबारा दिखाई देंगे पुराने चेहरे-
नागिन 6 में एक बार फिर से पुराने कलाकार जलवा बिखेरते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक  सुधा चंद्रन, उर्वशी ढोलकिया और महक चहल जैसे कलाकारों की कलाकारों की टुकड़ी के साथ 'नागिन' का यह सीजन जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed