{"_id":"63432139abaf672385319d1a","slug":"bigg-boss-16-ankit-gupta-goes-missing-in-bigg-boss-house-shekhar-suman-announces-rs-2-crore-for-finding-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में लापता हुए अंकित गुप्ता, पता बताने वाले के लिए दो करोड़ रुपये के इनाम का एलान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में लापता हुए अंकित गुप्ता, पता बताने वाले के लिए दो करोड़ रुपये के इनाम का एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:06 AM IST
सार
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर कई सारे सस्पेंस और धमाल के साथ टीवी पर लौट आया है। इस सीजन भी घर में तरह-तरह के सदस्य देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर कई सारे सस्पेंस और धमाल के साथ टीवी पर लौट आया है। इस सीजन भी घर में तरह-तरह के सदस्य देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कुछ सदस्य कुछ ही दिनों में काफी लाइमलाइट में आ गए हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो एक हफ्ते बाद भी घर में कहीं गायब ही नजर आते हैं। बिग बॉस के ऐसे ही कंटेस्टेंट्स में से एक अंकित गुप्ता इस सीजन बिग बॉस के घर में गुमशुदा नजर आ रहे हैं।
2 of 4
ankit gupta
- फोटो : Social media
अभिनेता के इस रवैये को लेकर ना सिर्फ शो के होस्ट सलमान खान बल्कि खुद बिग बॉस भी कई बार उन्हें सलाह दे चुके हैं। इतना ही नहीं रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में जनता के सवाल के दौरान भी दर्शकों ने अंकित से शो में दिखने की अपील की। इसी बीच रविवार के एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए शेखर सुमन ने अंकित गुप्ता को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। इतना ही नहीं शो में गुमनाम रह रहे अंकित के लिए अब लापता के पोस्टर तक जारी हो चुके हैं।
रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता शेखर सुमन बतौर मेहमान नजर आए। शो में शेखर सुमन अपने नए सेग्मेंट- बिग बॉस बुलेटिन विद शेखर सुमन में घरवालों के बारे में बातचीत करते दिखाई दिए। इसी दौरान उन्होंने अंकित के बारे में बात करते हुए उन्हें सलाह दी कि वह शो में कहीं दिख नहीं रहे हैं, इसलिए थोड़ा एक्टिव मोड में आ जाएं। यहीं नहीं उन्होंने सभी घरवालों को अंकित के नाम जारी हुए लापता के पोस्टर भी दिखाएं, जिस पर 2 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
इस पोस्टर को दिखाते हुए शेखर सुमन ने कहा- गुमशुदा की तलाश है। इस पर घर के सभी लोग जमकर हंसने लगे। इतना ही नहीं अंकित की सबसे करीबी दोस्त प्रियंका चौधरी ने शेखर सुमन से कहा कि यह दो करोड़ उन्हें चाहिए। इस दौरान बिग बॉस ने भी प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए एक टास्क दिया। बिग बॉस ने प्रियंका से कहा कि उनकी यह जिम्मेदारी होगी कि वह अंकित से घर में रोजाना हजार शब्द बुलवाएं। इस पर प्रियंका ने बिग बॉस से वादा किया कि वह जितनी कोशिश होगी इस टास्क को पूरा करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।