फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: शालीन भनोट को सौंदर्या के साथ फ्लर्ट करता देख आग बबूला हुए गौतम विग, कहा- मुझे ये सब नहीं पसंद

Mon, 10 Oct 2022 12:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 10 Oct 2022 12:20 AM IST
सार

 

टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने के साथ ही हर दिन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के पहले दिन से ही दर्शकों को काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Gautam Vig was furious after seeing Shaleen Bhanot flirting with Soundarya sharma
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने के साथ ही हर दिन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के पहले दिन से ही दर्शकों को काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिल रहा है। बिग बॉस- 16 ने अपने सात दिन पूरे कर लिए हैं। बीते एक हफ्ते में अंदर काफी उथल-पुथल देखने को मिली। वहीं, बिग बॉस के घर में एक बार फिर नए कनेक्शन बनते भी नजर आ रहे हैं। बीते दिनों से शो में सौंदर्य और गौतम के बीच एक नया कनेक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब दर्शक इन दोनों को बिग बॉस के नए कपल के तौर पर देख रहे हैं।

 

Bigg Boss 16: Gautam Vig was furious after seeing Shaleen Bhanot flirting with Soundarya sharma
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में गौतम विग और शालीन भनोट के बीच इस कनेक्शन को लेकर हल्की नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल टीना के कहने पर शालीन सौंदर्या के साथ फ्लर्ट करते नजर आए। इसी बीच सौंदर्या ने भी शालीन को गाल पर किस कर दिया, जिसे देख गौतम खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और सभी पर अपना गुस्सा निकालने लगे। इस दौरान वहां मौजूद सदस्य गौतम की टांग खींचते भी नजर आए।

Amitabh Bachchan: 80 के दशक में भी बरकरार रहा अमिताभ का जादू, इन सितारों के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्में

Bigg Boss 16: Gautam Vig was furious after seeing Shaleen Bhanot flirting with Soundarya sharma
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इतना ही नहीं इस दौरान गौतम शालीन पर नाराज होते भी दिखे। उन्होंने शालीन से कहा कि जब वह जानते हैं कि उनका सौंदर्य के साथ कनेक्शन बन रहा है तो उन्हें इस तरह की चीज नहीं करना चाहिए थी। वह दिल से उन्हें अपना दोस्त मानते थे, लेकिन उनकी इस हरकत ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया है। वहीं, शालीन पूरे वाक्ये पर अपना पक्ष रखते हुए यह साफ करते हैं कि उन्होंने टीना के कहने पर यह सब किया। इसके बाद टीना और शालीन के बीच जोरदार बहस देखने को मिली।

PS-1 Box Office Collection Day 10: पीएस-1 को मिला रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा, 10वें दिन हुई इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Gautam Vig was furious after seeing Shaleen Bhanot flirting with Soundarya sharma
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

और इस तरह घर में एक नई लव स्टोरी की शुरुआत भी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से सौंदर्या और गौतम के बीच अलग कनेक्शन और बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों के इस कनेक्शन को देख अब फैंस ऐसा मान रहे हैं कि बिग बॉस 16 में पहला कपल जल्द ही बनने वाला है। वहीं दूसरी ओर सुंबुल को लेकर टीना लगतारा  शालीन की टांग खींचती नजर आ रही है। टीना से शालीन को छेड़ते हुए यह तक कह दिया कि सुंबुल उन पर फिदा है।

Amitabh Bachchan: आज भी फिल्मी पर्दे पर छाए हैं बॉलीवुड के शहंशाह, नए जमाने के इन सितारों के साथ खूब जमी जोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed