फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: चावल के लिए घरवालों के बीच छिड़ी महाभारत, कैप्टन निमृत कौर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन शुरू होते ही टीवी पर धमाल मचा रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते पूरे हो चुके हैं, लेकिन बीते एक हफ्ते में ही घर में काफी उथल-पुथल देखने को मिली।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 weekend ka vaar archana priyanka gets into bitter fight for meal Nimrit Kaur broke into tears
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन शुरू होते ही टीवी पर धमाल मचा रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते पूरे हो चुके हैं, लेकिन बीते एक हफ्ते में ही घर में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। बीते दिनों घर में हुई सभी हलचल का लेखा जोखा लेकर सलमान खान वीकएंड एपिसोड में घरवालों से रूबरू होने पहुंचे। इस दौरान घरवालों की गलतियां बताते हुए शो के होस्ट सलमान ने ना सिर्फ उन्हें फटकार लगाई बल्कि सजा भी दी। इसी बीच सलमान के जाने के बाद घर वालों के बीच जमकर बहस बाजी और झगड़े भी देखने को मिले।

Bigg Boss 16 weekend ka vaar archana priyanka gets into bitter fight for meal Nimrit Kaur broke into tears
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

आज के वीकएंड एपिसोड में बतौर मेहमान साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी शिरकत की। सलमान ने दोनों अभिनेत्रियों के साथ मिलकर घरवालों के साथ खूब मस्ती की, लेकिन अभिनेता के जाते ही बिग बॉस का घर महाभारत के युद्ध का मैदान बन गया, जहां हर कोई एक-दूसरे से लड़ता-झगड़ता नजर आया। दरअसल घर में खाने को लेकर सभी सदस्यों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। इतना ही नहीं घर में जारी बहस से परेशान होकर घर की कैप्टन निमृत कौर फूट-फूट कर रोने लगीं।

Bigg Boss 16: वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने कसा मान्या सिंह पर तंज, कहा- ये तुम्हारा मिस इंडिया नहीं जो….

Bigg Boss 16 weekend ka vaar archana priyanka gets into bitter fight for meal Nimrit Kaur broke into tears
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, पूरा मामला चावल ना बनने से शुरू हुआ। अर्चना गौतम इन दिनों घर में खाना बनाने की ड्यूटी निभा रही हैं। ऐसे में चावल ना बनाने को लेकर शुरू हुई इस बहस में सौंदर्या, गौतम, प्रियंका और सुंबुल, अर्चना के साथ बहसबाजी करते नजर आए। सभी के बीच में लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि अर्चना ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया ।घर में बढ़ते झगड़े को देख कैप्टन निमृत में सभी को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी। अंत में परेशान होकर तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए निमृत फूट-फूट कर रोने लगीं।

Amitabh Bachchan: यूं ही नहीं कोई बिग बी बन जाता है, जानें बेंच पर सोने से शहंशाह बनने तक की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 weekend ka vaar archana priyanka gets into bitter fight for meal Nimrit Kaur broke into tears
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में काफी कुछ रोमांचक देखने को मिला। एक तरफ जहां सलमान खान ने घर के अगले कैप्टन के चुनाव के लिए एक टास्क कराया, जिसमें हारने के बाद गोरी इस हफ्ते कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो गईं। तो वहीं बीते दिनों श्रीजिता के साथ किए मान्या के बर्ताव के लिए सलमान ने उनकी जमकर क्लास भी लगाई। इन सबके अलावा अंत में सलमान खान ने घर के सभी सदस्यों को एक खुशखबरी भी दी। इसके तहत इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्यों में से कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ और इस तरह बिग बॉस का यह हफ्ता नो एलिमिनेशन वीक घोषित किया गया।

Amitabh Bachchan: 70 के दशक में सिनेमाघरों पर राज करते थे बिग बी, इन अभिनेताओं के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed