फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने कसा मान्या सिंह पर तंज, कहा- ये तुम्हारा मिस इंडिया नहीं जो….

Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
सार

टेलीविजन का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने छोटे पर्दे पर लौट आया है। बिग बॉस के नए सीजन को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Salman Khan took a jibe at Manya Singh for insulting Sreejita De says this is not Miss India
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने छोटे पर्दे पर लौट आया है। बिग बॉस के नए सीजन को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। बीते इस एक हफ्ते में ही बिग बॉस के घर में काफी हलचल देखने को मिली। हफ्ते भर घर में हुईं इन्हीं हलचलों और विवादों का हिसाब किताब करने शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड एपिसोड में घरवालों से रूबरू हुए।

Bigg Boss 16: Salman Khan took a jibe at Manya Singh for insulting Sreejita De says this is not Miss India
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान ने ना सिर्फ घरवालों की जमकर क्लास लगाई, बल्कि गलती करने वालों को माकूल सजा भी दी। इतना ही नहीं इस दौरान सलमान खान ने शो की सदस्य मान्या सिंह पर भी निशाना साधा। दरअसल बीते दिनों बिग बॉस के घर में मान्या सिंह और श्रीजिता के बीच काफी बहस बाजी देखने को मिली थी। इस दौरान मान्या ने श्रीजिता के करियर पर सवाल उठाते हुए यह तक कह दिया था कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, इससे ज्यादा और कुछ नहीं।

Abdu Rozik: सोने के जूतों को लेकर चर्चा में आए अब्दु, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Bigg Boss 16: Salman Khan took a jibe at Manya Singh for insulting Sreejita De says this is not Miss India
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इतना ही नहीं इस बहस के दौरान मान्या ने खुद के मिस इंडिया होने पर भी श्रीजिता को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। मान्या के इसी बर्ताव से नाराज सलमान खान ने शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में उन पर तंज कसा। दरअसल सलमान खान ने मान्या को एक टास्क देते हुए घर में मौजूद तीन सदस्यों को फोकट की फुटेज खाने का टैग देने के लिए कहा। इस पर मान्या ने सौंदर्या, प्रियंका और अर्चना को यह टैग दिए।

Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में आया थोड़ा उछाल, नौवें दिन हुआ इतना कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Salman Khan took a jibe at Manya Singh for insulting Sreejita De says this is not Miss India
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

हालांकि टैग देते हुए मान्या खुद को बचाने के लिए काफी एक्सक्यूज देती भी नजर आईं। मान्या की इस हरकत पर सलमान खान ने तंज कसते हुए कहा कि आप काफी डिप्लोमेटिक हो रही हैं। इस पर मान्या ने कहा कि मुझे लगता है कि डिप्लोमेटिक होना जरूरी है। मान्या के इस जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने मान्या से कहा कि यह आपका मिस इंडिया नहीं है, जहां डिप्लोमेटिक होना पड़े। यह बिग बॉस का घर है और यहां ऐसा नहीं चलता।

Photos of the Day: शमा सिकंदर का बोल्ड अंदाज और समंदर किनारे रश्मिका बनीं जलपरी, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed