फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: टीना और अर्चना की कैटफाइट में फंसे गौतम विग, परेशान अभिनेता का हुआ ऐसा हाल

Fri, 07 Oct 2022 12:52 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 07 Oct 2022 12:52 AM IST
सार

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है। शो के शुरू होते ही दर्शकों को इस में कई तरह के धमाल देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर के सदस्यों के बीच अब मनमुटाव और तकरार देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Gautam Vig is in dilemma due to catfight between Tina datta and Archana gautam
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है। शो के शुरू होते ही दर्शकों को इस में कई तरह के धमाल देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर के सदस्यों के बीच अब मनमुटाव और तकरार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी दर्शकों को काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिला। दरअसल, दर्शकों को घर के सदस्यों के बीच हो रही नोकझोंक देखने को मिल रही है, जो अब इस शो को काफी दिलचस्प बना रहा है। 

Bigg Boss 16: Gautam Vig is in dilemma due to catfight between Tina datta and Archana gautam
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

हाल ही में प्रसारित हुए लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री टीना दत्ता और अर्चना गौतम के बीच कैट फाइट देखने को मिली। खास बात यह थी कि दोनों अभिनेत्रियों के बीच हुई इस नोकझोंक का शिकार अभिनेता गौतम विग हो गए। दरअसल, कैप्टेंसी को लेकर हुए टास्क के बाद टीना और अर्चना के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। इस दौरान गौतम विग दोनों अभिनेत्रियों के बीच बुरी तरह फंस गए, जिसके बाद उनका हाल बेहाल हो गया।

Bigg Boss 16: नियमों के लगातार उल्लघंन को देख टूटा बिग बॉस के संयम का बांध, खतरे में पड़ी निमृत की कप्तानी!

Bigg Boss 16: Gautam Vig is in dilemma due to catfight between Tina datta and Archana gautam
गौतम विग - फोटो : सोशल मीडिया

अर्चना से हुई नोकझोंक के बाद टीना अभिनेता को अपने साथ चलने के लिए उठाने लगी। इस पर दूसरी तरफ से अर्चना भी गौतम को टीना के साथ जाने से रोकती नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियों के बीच फंसे अभिनेता यह तय नहीं कर पा रहे थे कि वह किसके साथ जाए। ऐसे में वह उठकर बीच में पड़ी कुर्सी पर जा बैठे। गौतम के इस रवैये को देख जहां टीना उनसे नाराज हो गईं और उनसे कभी बात ना करने की कसम खाती दिखीं तो वहीं अर्चना ने भी गौतम को चमचा कहते हुए कहा कि आज के बाद कभी ऐसी चमचागिरी ना करें।

Bollywood: इन सितारों के बेतुके बयानों ने किया हैरान, किसी पर आएगा गुस्सा तो कभी हंसते-हंसते होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Gautam Vig is in dilemma due to catfight between Tina datta and Archana gautam
निमृत कौर - फोटो : Social media

इसके अलावा शो के बीते एपिसोड में दर्शकों को एक और ट्विस्ट देखने को मिला। दरअसल, घर में लगातार हो रहे नियमों के उल्लंघन से नाराज बिग बॉस के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने घर की कैप्टन निमृत कौर को जमकर फटकार लगाई। नियमों के उल्लंघन के लिए निमृत की क्लास लगाते हुए बिग बॉस ने उन्हें तुरंत कैप्टेंसी से भी बर्खास्त कर दिया। हालांकि इसके साथ ही बिग बॉस ने अभिनेत्री को कैप्टेंसी बचाने का एक मौका भी दिया। बाद में कैप्टेंसी के लिए शालीन भनोट संग हुई प्रतियोगिता में निमृत विजयी हुईं और अपनी कैप्टेंसी बचाने में भी सफल रहीं।

Amitabh Bachchan: 70 के दशक के हिट मशीन थे अमिताभ बच्चन, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बने बॉलीवुड के शहंशाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed