{"_id":"633f1901869aab747e671dcd","slug":"bb-16-bigg-boss-gets-furious-at-nimrat-kaur-for-breaking-of-rules-of-house-took-strick-action-against-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: नियमों के लगातार उल्लघंन को देख टूटा बिग बॉस के संयम का बांध, खतरे में पड़ी निमृत की कप्तानी!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: नियमों के लगातार उल्लघंन को देख टूटा बिग बॉस के संयम का बांध, खतरे में पड़ी निमृत की कप्तानी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:47 PM IST
सार
टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं लेकिन शो में लगातार नए-नए धमाल देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
निमृत कौर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं लेकिन शो में लगातार नए-नए धमाल देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी दर्शकों को काफी कुछ मनोरंजक और धमाकेदार देखने को मिला, जब घर की पहली कैप्टन निमृत कौर को बिग बॉस से फटकार मिली।
2 of 4
निमृत कौर
- फोटो : Social media
दरअसल, घर की पहली सदस्य होने की वजह से बिग बॉस ने निमृत कौर को इस सीजन का पहला कैप्टन बनाया था। इसके साथ ही बिग बॉस ने निमृत को यह सख्त हिदायत भी दी थी कि यदि घर के नियम टूटते हैं तो वह तुरंत प्रभाव से उन्हें कैप्टेंसी से बर्खास्त कर देंगे। ऐसे में आज प्रसारित हुए एपिसोड में नियमों के बार-बार हो रहे उल्लंघन को देखते हुए बिग बॉस के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने निमृत को तुरंत ही कैप्टेंसी से बर्खास्त कर दिया।
इतना ही नहीं बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में निमृत को बुलाकर जमकर फटकार भी लगाई। बिग बॉस ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार निमृत को चेताया था कि वह 24 घंटे उन पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन बार-बार मिली चेतावनी के बाद भी घर के नियम लगातार टूट रहे हैं, जिसके चलते अब उन्हें कैप्टेंसी से हटाया जा रहा है। दरअसल, बिग बॉस ने बीते दिनों ही निमृत को चेतावनी दी थी कि घर में स्मोकिंग एरिया से जुड़े नियमों का लगातार उल्लंघन हो रहा ,है लेकिन बिग बॉस चेतावनी के बाद भी कोई बदलाव ना देखते हुए बिग बॉस में यह फैसला लिया।
हालांकि, अपने फैसले के साथ ही बिग बॉस ने निमृत को अपनी कैप्टेंसी बचाने का भी मौका दिया। घर का कैप्टन बनने के लिए शालीन भनोट ने निमृत को चैलेंज किया, जिसके बाद निमृत और शालीन के बीच एक कॉम्पिटीशन किया गया। कॉम्पिटीशन के तहत निमृत और शालीन को सिर पर एक तब रख पर खड़े होना था। जबकि घरवालों को उस तब पर चीजें रखकर लगातार उसका भार बढ़ाना था। इस टास्क में ज्यादा भार की वजह से शालीन का तब फूट गया, जिसकी वजह से वह यह प्रतियोगिता हार गए और इस तरह निमृत अपनी कैप्टेंसी बचाने में सफल साबित हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।