फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में चार दिन में ही टूट गया ‘इमली’ का हौसला, घरवालों के सामने रोती नजर आईं सुंबुल

Thu, 06 Oct 2022 04:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 06 Oct 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 sumbul touqeer khan cried in front of sajid khan and gori nagori getting close with shaleen bhano
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू हो चुका है। हर साल शो के नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, इस साल बिग बॉस के खेल के मैदान में उतर आने के बाद से शो और भी मजेदार हो गया है। शो में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट इनसे आसानी से पार पा रहे हैं, तो कुछ का चार दिन में ही हौसला टूटता नजर आ रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सुंबुल तौकीर खान रोती नजर आ रही हैं।


 

Bigg Boss 16 sumbul touqeer khan cried in front of sajid khan and gori nagori getting close with shaleen bhano
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'इमली' सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने वाली सुंबुल तौकीर खान इन दिनों बिग बॉस के घर में कैद हैं। शो में सुंबुल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन अब अभिनेत्री का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है। हाल ही में जारी किए गए शो के प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि सुंबुल साजिद खान, अब्दु रोजिक और गोरी नागोरी के साथ बैठी हुई हैं। इस दौरान सुंबुल कहती हैं कि सब घरवाले उन्हें नासमझ बच्ची समझ रहे हैं।

Phone Bhoot: इस दिन रिलीज होगा कैटरीना कैफ की फिल्म का ट्रेलर, जानिए सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी 'फोन भूत'

Bigg Boss 16 sumbul touqeer khan cried in front of sajid khan and gori nagori getting close with shaleen bhano
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुंबुल रोते हुए कहती हैं, किसी को तो समझ आए कि मैं छोटी नहीं हूं, सबको बस यही लगता है कि इधर-उधर फुदकती रहती हूं बस। इस पर गोरी सुंबुल को समझाती नजर आती हैं और इसके बाद सुंबुल कहती हैं कि अब मैं रोएगा नहीं रूलाएगा। प्रोमो से ही साफ समझ आ रहा है कि आज के एपिसोड में कुछ ड्रामा होने वाला है, जिसके बाद सुंबुल इमोशनल हो गई हैं। सुंबुल के इस वीडियो पर फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनके लिए चिंता जाहिर कर रहा है, तो कुछ उन्हें फेक बता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 sumbul touqeer khan cried in front of sajid khan and gori nagori getting close with shaleen bhano
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, पिछले एपिसोड में सुंबुल की शालीन भनोट के साथ नजदीकियां देखने को मिली थी, जिसको लेकर घरवाले भी बातचीत करते नजर आए। टीना दत्ता ने शालीन से सवाल पूछा था कि क्या दोनों के बीच कुछ चला रहा है? जिस पर शालीन ने साफ कर दिया था कि वह बच्ची हैं और ऐसा कुछ नहीं है। इसके अलावा मान्या का कहना था कि वह सिद्धार्थ शहनाज बनने की कोशिश कर रहे हैं।

KBC 14 Promo Video: केबीसी के मंच पर जया से लिपटकर रोने लगे अमिताभ, अभिषेक ने संभाली हॉट सीट की कमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed