फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने बताया प्रियंका चौधरी का पूरा माइंड गेम, फैंस के बीच खोल दी सारी पोल

Tue, 15 Nov 2022 11:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 15 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shalin Bhanot told Priyanka Chaudhary entire mind game opened all the polls among the fans
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस' का 16वां सीजन अपने मजेदार स्टेज पर पहुंच गया है। अब खेल में कौन दोस्त है और कौन दुश्मन... यह भी दर्शकों के लिए समझना थोड़ा मुश्किल हो गया है। 'बिग बॉस' के घर में जब अर्चना गौतम की फिर से एंट्री हुई थी तब प्रियंका चहर चौधरी काफी खुश हुई थीं लेकिन मंगलवार के एपिसोड के दोनों के बीच भयंकर लगाई हुई। प्रियंका और अर्चना दोनों ही शो की मजबूत कंटेस्टेंट हैं। वहीं, अब इन दोनों का गेम प्लान शालीन भनोट ने दर्शकों के सामने रख दिया है। 

Bigg Boss 16 Shalin Bhanot told Priyanka Chaudhary entire mind game opened all the polls among the fans
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, मंगलवार के एपिसोड में किचन की ड्यूटी की वजह से अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी के बीच जमकर बहस हुई। दोनों के बीच का लड़ाई झगड़ा माता-पिता तक पहुंच गया था। इतना ही नहीं, अर्चना ने प्रियंका को यह भी कह दिया था कि वह हराम का खाना खाती हैं, जिस वजह प्रियंका का गुस्सा भी फूट पड़ा था। हालांकि, दोनों का झगड़ा किचन एरिया के बाद कमरे में भी चला। इस दौरान कमरे में अर्चना और प्रियंका के अलावा, गौतम, सौंदर्या और अंकित भी होते हैं, जो इस झगड़े को खत्म करने की कोशिश करते हैं। 

Sunny Leone: एफआईआर रद्द कराने के लिए सनी लियोनी ने खटाखटाया कोर्ट का दरवाजा, चार साल पहले दर्ज हुआ था केस

Bigg Boss 16 Shalin Bhanot told Priyanka Chaudhary entire mind game opened all the polls among the fans
शालीन भनोट - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, बाकी कंटेस्टेंट्स दूसरे कमरे में बैठे होते हैं। इसी दौरान शालीन भनोट, प्रियंका के गेम प्लान की बात करते हैं और बताते हैं कि कैसे खेल के दौरान प्रियंका में बड़ा बदलाव आया है। शालीन सभी के बीच कहते हैं कि प्रियंका जब शुरू शुरू में आई थी काफी शांत रहती थी और अर्चना अपने मोड में थी, जिससे वह हिट रही। शेखर सुमन ने भी यह कह दिया था कि अर्चना मेरी फेवरेट है और इसके बाद ही प्रियंका भी अपने अलग रूप में सामने आई और ऐसे ही अब वह अपना गेम आगे बढ़ा रही है। प्रियंका का मानना था कि अगर अर्चना ऐसे हिट हो सकती है तो मैं क्यों नहीं हो सकती।

IFFI 2022: देश भर से चुने गए 75 युवा दिखाएंगे अपना हुनर, मणिरत्नम करेंगे बेस्ट का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shalin Bhanot told Priyanka Chaudhary entire mind game opened all the polls among the fans
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि 'बिग बॉस' में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है। घर में कंटेस्टेंट्स को एक भेड़िया का टास्क दिया गया था, जिसमें प्रियंका चौधरी ने अपना पूरा दिमाग लगाया। इस टास्क के शुरू होने से पहले शालिन, टीना, गौतम, सौंदर्या, प्रियंका, अंकित और अर्चना सीधे नॉमिनेट थे। लेकिन भेड़िया टास्क के बाद सिर्फ टीना, गौतम, शालीन और सौंदर्या ही नॉमिनेशन में बचे। वहीं, प्रियंका, अंकित और अर्चना सुरक्षित हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed